UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 4 दिन मौसम का येलो अलर्ट कब होगी मानसून की एंट्री
1 min read
Uttarakhand Weather Update: Heavy Rain Alert Till July 2, Monsoon Set to Arrive Soon IMD alert Mausam: उत्तराखंड में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, देखने को मिल सकती है भारी बारिश , 1,2 जुलाई को बारिश ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: Heavy Rain Alert Till July 2, Monsoon Set to Arrive Soon IMD alert Mausam: उत्तराखंड में लंबे समय के बाद मौसम फिर से करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते बीते रविवार को प्रदेश के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली देखने को मिली। बारिश के कारण मौसम सुहावना होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि लोगों को गर्मी के थपेड़ों से राहत मिलती नजर आ रही है। अगले कुछ दिनों की अगर बात करें तो प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कहीं कहीं जमकर बारिश देखने को मिल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: अल्मोड़ा कोसी नदी में दो दोस्तों की डूबने से गई जिंदगी..
मौसम विभाग की मानें तो आज 29 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 जून को पिथौरागढ़ नैनीताल ,बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है जबकि अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकता है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ झोंकेदार हवाएं भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। जबकि हरिद्वार उधम सिंह नगर जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली देखने को मिलेगी।
1 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, देहरादून पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है जबकि हरिद्वार उधम सिंह नगर जिले में समेत सभी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर व झोंकेदार हवाएं 30 -40 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
2 जुलाई को नैनीताल देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी चमोली ,बागेश्वर जिले में भी बारिश की संभावना बरकरार है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। जबकि हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने का अंदेशा जताया गया है।
आगामी 3-4 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2026: अगले 4 दिन में उत्तराखण्ड पहुंचेगा मानसून भारी बारिश का अलर्ट जारी
मानसून की जल्द होगी एंट्री ( Uttarakhand weather update)
बताते चलें उत्तराखंड में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, आमतौर पर 20 से 25 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना होती है लेकिन इस बार मानसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। यहीं वजह है कि अब अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून अपनी दस्तक तक दे सकता है। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में मजबूत कम दबाव वाले (low-pressure) सिस्टम्स का अभाव रहना है। मानसून के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बौछारें शुरू हो चुकी हैं।
