Connect with us
Uttarakhand News update: Retired army officer raped niece in Prem Nagar Dehradun..
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun news update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड में रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म..

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म..

1 min read

Dehradun news update : शर्मसार हुई देवभूमि, रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने पहले नाबालिक भतीजी से किया दुष्कर्म, अब पोती को बनाया अपनी हवस का शिकार...

Dehradun news update    : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है जिसने देवभूमि को एक बार फिर से कलंकित किया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली पहले नाबालिक भतीजी और अब पोती के साथ रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने दुष्कर्म किया है। जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी है वहीं आरोपी अधिकारी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड के सिडकुल थाना क्षेत्र हरिद्वार में महिला के आंखों में डाली मिर्च….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय किशोरी बीते 11 मई की शाम रोते – रोते अपने मां के पास गई जहां पर उसने अपनी मां को जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपने ताऊ के बारे में समाचार पत्र में पढ़ा की उन्होंने 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है जो उनके रिश्ते में पोती लगती है। यह खबर सुनकर किशोरी की मां दंग रह गई इतना ही नहीं बल्कि किशोरी के पुराने जख्म भी ताजा हो गए। किशोरी ने अपनी मां को बताया कि जब वह 13 साल की थी तो उसे ताऊ ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया था। इस दौरान किशोरी के पिता का कैंसर का उपचार चल रहा था जिसके कारण उसकी मां भी रात में अस्पताल रहती थी। 2019 में किशोरी 9 वीं कक्षा में थी और अपनी दादी के साथ ठाकुरपुर के घर मे रह रही थी। एक दिन जब वह अकेले कमरे में थी तो उसके ताऊ ने बिस्तर पर बैठकर पीड़िता से कहा की वह उसके पिता के इलाज के लिए पैसे दे सकता है और यह कहकर उसका मुंह बंद कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिससे पीड़िता किशोरी डर गई और यह बात उसने किसी को नहीं बताई।

बंदूक दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व फौजी के पास एक बंदूक भी है जिसे दिखाकर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। इस पूरे प्रकरण की जानकारी बीते गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। बताते चले आरोपी अधिकारी की अपनी बहू पर भी गंदी नजर थी और बहू ने ही पोती से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके कारण आरोपी को सलाखों के पीछे रखा गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top