Connect with us
Uttarakhand news: Uttarakhand cabinet expansion Update today CM dhami went delhi navratra time
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand cabinet expansion Update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: आज लग सकती है नए मंत्रियों के नाम पर मुहर नवरात्रि के दौरान कैबिनेट विस्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: आज लग सकती है नए मंत्रियों के नाम पर मुहर नवरात्रि के दौरान कैबिनेट विस्तार

1 min read

Uttarakhand cabinet expansion Update  : नवरात्रि के दौरान धामी मंत्रिमंडल में हो सकता है विस्तार, नए मंत्रियों के नाम पर आज लग सकती है मुहर..                                     Uttarakhand cabinet expansion Update :     उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज है वहीं इस बीच धामी मंत्रिमंडल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा चल रहा है जिसे कैबिनेट से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसके चलते यह तो तय है कि जल्द ही कैबिनेट में उलट फेर होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कैबिनेट में किन मंत्रियों को जगह मिलती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में हो सकता कैबिनेट विस्तार दो मंत्रियों के नाम पर मंथन….

बता दें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान व उनके इस्तीफा देने के बाद भाजपा सरकार मंत्रियों के नाम पर व उन्हें जिम्मेदारी सौंपने से पहले गहन विचार विमर्श कर रही है । जिसके चलते आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उड़ीसा दौरे पर थे वहीं दोपहर को दिल्ली लौट आने के बाद रात्रि विश्राम दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में ही करने वाले हैं जिसे कैबिनेट विस्तार और मंत्रिमंडल में फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। बताते चले वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में अभी 7 मंत्री ही मौजूद है जबकि पांच सीटें अभी भी रिक्त चल रही है जिन पर जल्द फैसला लिए जाने की तैयारी है क्योंकि सरकारी कामकाज का बोझ अधिक बढ़ रहा है। गौर हो पिछले दिनों भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर थे जहां पर उन्होंने कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत दिए थे जिसने सियासी हलचलों को तेज कर दिया था।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top