Connect with us
Uttarakhand news: Vanshita Joshi of Dharchula Pithoragarh became lieutenant in Indian Army medical wing.
Image : social media ( Vanshita Joshi army lieutenant)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: धारचूला की वंशिता जोशी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट माता-पिता ने कंधों पर सजाए सितारे

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

बधाई: धारचूला की वंशिता जोशी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट माता-पिता ने कंधों पर सजाए सितारे

1 min read

Vanshita Joshi army lieutenant: पिथौरागढ़ के धारचूला की महज 22 वर्षीय बेटी डॉक्टर वंशिता जोशी सेना में बनी लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान...

Vanshita Joshi Dharchula Pithoragarh: उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रही हैं और साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां की बहुत सारी बेटियां भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में तो अपना महत्वपूर्ण योगदान दे ही रही है लेकिन इसके साथ- साथ समाज मे बदलाव लाकर अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती जा रही है। हम आए दिन आपको ऐसी ही बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशिष्ट क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो आज हम आपको पिथौरागढ़ जिले की वंशिता जोशी से रूबरू करवाने वाले हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है।

यह भी पढ़े :हल्द्वानी की वीरांगना सोनी बिष्ट बनी लेफ्टिनेंट शादी के 1 माह बाद हो गया था सैनिक पति का निधन

बता दें पिथौरागढ़ जिले के धारचूला की निवासी महज 22 वर्षीय डॉक्टर वंशिता जोशी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है जिन्हें दो दिन पहले पुणे में आयोजित पास आउट परेड में उनके माता-पिता ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर खुशी जाहिर की है। दरअसल वंशिता 4 साल के प्रशिक्षण के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनी है जिन्हे चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में नियुक्ति मिली है। वंशिता के पिता दिनेश कुमार जोशी वर्तमान में राउमावि नयागांव लछमपुर हल्द्वानी में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं जबकि वंशिता की माता प्रेमलता जोशी गृहणी है। वंशिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल धारचूला और हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम नैनीताल से प्राप्त की है। वंशिता ने हाई स्कूल में वर्ष 2018 में ऑल इंडिया में 99.2% हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया था जबकि प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वंशिता ने 12वीं के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल की और वर्ष 2020 में आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे में उनका चयन हुआ था जिसकी बदौलत उन्होंने 4 साल के प्रशिक्षण के बाद स्थाई कमीशन प्राप्त किया और उनकी तैनाती चंडी मंदिर चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में हुई। वंशिता का छोटा भाई निखिल जोशी 12वीं में अध्यनरत है। वंशिता ने अपनी इस विशेष उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों समेत समस्त गुरुजनों को दिया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top