Connect with us
Uttarakhand weather forecast Mausam monsoon farewell date September end 2025 latest update news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand monsoon farewell 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Weather Monsoon: उत्तराखंड में कब होगी मानसून की विदाई 2025?

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Weather Monsoon: उत्तराखंड में कब होगी मानसून की विदाई 2025?

1 min read

Uttarakhand monsoon farewell 2025  : जानें उत्तराखंड से कब विदाई लेगा मानसून, मौसम विभाग का अपडेट आया सामने

Uttarakhand weather forecast Mausam monsoon farewell date September end 2025 latest update news today  : उत्तराखंड समेत देशभर में मानसून अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है ,जिसके चलते ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि आगामी 15 सितंबर तक देशभर से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। हालांकि उत्तराखंड में आज शनिवार को देहरादून टिहरी पौड़ी जिले समेत अन्य जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन फिलहाल अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना हुआ है जिसके कारण मौसम के दोपहर बाद या दिन के समय बदलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2024: विदाई की डेट आई सामने, अंतिम चरण में बरसेगा जमकर

मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई को लेकर पूर्वानुमान किया गया है। जिसके आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि मानसून 15 सितंबर से देश से विदाई लेना शुरू कर सकता है। ऐसे में राजस्थान के तटवर्ती क्षेत्रों से मानसून की रेखा आगे बढ़ सकती है यानी आमतौर पर जब मानसून राजस्थान से विदा होने लगता है तो इसके बाद 15 से 20 दिन के भीतर उत्तराखंड से मानसून लौट जाता है। गौर हो बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मण्डल के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे जहां पर बारिश की बौछार भी देखने को मिली। बताते चले अभी मानसून सक्रिय बना हुआ है जिसका असर प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top