Connect with us
Uttarakhand panchayat elections Rudraprayag Rekha Devi village head gram pradhan in jahangi agastyamuni
Image : social media (Rudraprayag Panchayat elections)

Home / UTTARAKHAND NEWS / रुद्रप्रयाग: जहंगी गांव में ग्राम प्रधान के लिए निर्विरोध चुनी गई रेखा देवी…

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जहंगी गांव में ग्राम प्रधान के लिए निर्विरोध चुनी गई रेखा देवी…

1 min read

Rudraprayag Panchayat elections   : जहंगी गांव मे निर्विरोध प्रधान चुनी गई रेखा देवी, नामांकन पत्र किया दाखिल, निर्विरोध प्रधान चुने जाने की चल रही गांव में परंपरा…

Rudraprayag Panchayat elections Rekha Devi   : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है , इतना ही नही बल्कि इस बीच कई सारे ग्रामीणों ने अपनी आपसी सहमति से कुछ उम्मीदवारों को निर्विरोध प्रधान चुनना भी शुरू कर दिया है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है रुद्रप्रयाग जिले में जहां पर ग्रामीणों ने अपनी आपसी सहमति से रेखा देवी को निर्विरोध प्रधान के रूप में चुना है जिससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े :पौड़ी गढ़वाल: कर्नल यशपाल सिंह नेगी देश सेवा के बाद निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान के लिए…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जहंगी गांव मे ग्रामीणों ने अपनी आपसी सहमति से रेखा देवी को निर्विरोध प्रधान के रूप में स्वीकार किया है जिसके चलते रेखा देवी ने अगस्त्यमुनि विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया इसके बाद ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका भव्य तरीके से स्वागत कर निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें खूब सारी बधाई दी। बताते चले ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यह एक सकारात्मक परंपरा है जिससे वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि जहंगी गांव में लगातार निर्विरोध प्रधान चुने जा रहे हैं जो गांव वालों की एकता और जागरूकता को दर्शाता है। इससे पहले गांव मे देवेंद्र सिंह नेगी संतोषी देवी विक्रम सिंह नेगी माधुरी नेगी को जनता ने निर्विरोध प्रधान बनाया था और इस बार रेखा देवी को निर्विरोध प्रधान चुना गया है।

रेखा देवी ने खींची निर्विरोध प्रधान की लकीर, ग्रामीणों का किया आभार प्रकट ( Rudraprayag Panchayat elections Rekha Devi) 

वीरांगना संस्था की अध्यक्ष माधुरी नेगी ने रेखा देवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेखा देवी पूर्व में भी गांव के हित में सक्रिय रही है और इसका ही प्रमाण है कि उन्हें निर्विरोध प्रधान चुना गया है जिन पर गांव के लोग अधिक विश्वास करते हैं। रेखा देवी ने ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की मेरे लिए यह गर्व और जिम्मेदारी का विषय है जिसे वो पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ निभाएंगी ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top