Connect with us
pantnagar news today: university security guard raped 5th class girl udham Singh Nagar Uttarakhand live update
Image : सांकेतिक फोटो ( pantnagar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pantnagar news today: पंतनगर विवि के सिक्योरिटी गार्ड ने की 12 साल की मासूम से दरिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Pantnagar news today: पंतनगर विवि के सिक्योरिटी गार्ड ने की 12 साल की मासूम से दरिंदगी

1 min read

pantnagar news today  : जिस पर था सुरक्षा का जिम्मा वहीं निकला दरिंदा, 12 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

pantnagar news today: university security guard raped 5th class girl udham Singh Nagar Uttarakhand live update  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक सुरक्षाकर्मी ने 12 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मासूम सुरक्षाकर्मी को अंकल कहती थी जिसने उसके साथ हैवानियत की है।

यह भी पढ़े :Rudrapur news today: रूद्रपुर देवर के साथ मेला देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप, दोस्तों ने रची साजिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन को तहरीर दी। व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया की बीते शुक्रवार की शाम उनकी कक्षा 5 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बेटी घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी पंतनगर विश्वविद्यालय का सुरक्षाकर्मी जंग बहादुर नशे की हालत में आया और उसने बच्ची को अकेला देखकर मौके का फायदा उठाते हुए उसे बहलाया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी उसे सरकारी आवास में एक खंडहर में ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस बीच लोगों ने आरोपी को देख लिया और सुरक्षा विभाग को घटना की जानकारी दी।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे ( udham singh nagar news today)

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने पंतनगर पुलिस को भी घटना की सूचना दी जिसके बाद छात्रा को उसके चंगुल से छुड़ाया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस द्वारा दबोचा गया। बताते चलें सुरक्षाकर्मी को बच्ची अंकल कहकर पुकारा करती थी लेकिन उसे कहां मालूम था कि यहीं अंकल एक दिन उसके साथ दरिंदगी कर बैठेगा। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय सुरक्षा कर्मी पिछले 4 दशकों से परिसर में रह रहा था। इस घटना के बाद से परिसर समेत परिजनों में भारी आक्रोश है उनका कहना है कि जब सुरक्षाकर्मी ही कुकर्मी बन जाए तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर किसी के माता-पिता का भरोसा डगमगा जाता है।बीते शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुए वहीं रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top