UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Rudrapur news today: रूद्रपुर देवर के साथ मेला देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप, दोस्तों ने रची साजिश
1 min read
rudrapur News Today : देवर के साथ मेला देखकर घर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, देवर के ही दोस्तों ने घटना को दिया अंजाम..
rudrapur News Today: women gang-raped after returning saras Mela udham Singh Nagar Uttarakhand live update : देवभूमि उत्तराखंड में लगातार बेटियों के प्रति दरिंदगी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी है ,जिन पर अंकुश लगाना अब मुश्किल सा हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपियों में कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन व कानून व्यवस्था का डर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है जिसके कारण उनके हौसले आए दिन बुलंद हो रहे हैं। ऐसी ही कुछ शर्मनाक खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही ,जहां पर सरस मेला देखकर लौट रही महिला के साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
यह भी पढ़े :Dehradun gangrape case: टिहरी की युवती देहरादून होटल में मिला शव, पुलिस ने किया खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के भदईपुरा की निवासी एक महिला ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा की बीते रविवार की रात वो अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। इस दौरान सरस मेले में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन के प्रोग्राम देखने के बाद रात के करीब 10:00 बजे वह अपने देवर के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। महिला ने बताया कि उन्हें इंदिरा चौक से घर जाना था लेकिन देवर के दोस्तों ने उन्हें किच्छा बाइपास सड़क से चलने के लिए कहा। जिसके बाद बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचने पर देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया।
देवर के दोस्तो ने किया भाभी के साथ गैंगरेप ( udham singh nagar news today)
महिला ने आरोप लगाया कि देवर के दो दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर उससे बारी बारी दुष्कर्म किया , इसके बाद उन्होंने तीसरे युवक को भी बुलाया और उसे भी दुष्कर्म करने के लिए कहा लेकिन वह मौके पर आकर फरार हो गया। जैसे- तैसे महिला किसी तरह अपने देवर के साथ घर पहुंची ,जहां उसने घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन ने राजा निवासी खेड़ा करन निवासी भदईपुरा और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पति ने मना किया था मेले में जाने से, देवर जोडता रहा हाथ दरिंदो ने लूटी भाभी की अस्मत
महिला ने बताया कि वो कई दिन से सरस मेले मे आना चाहती थी लेकिन पति ने हर बार उसे मना किया। रविवार को जब वह घर आई तो पति नाराज हो गए और उन्होंने मेले में नहीं जाने के लिए कहा लेकिन जिद करके महिला अपने देवर के साथ मेला देखने पहुंच गई जहां पर देवर के दोस्त उन्हे मिले। इस दौरान सभी ने मिलकर मेले का ख़ूब लुफ्त उठाया और फास्ट फूड भी खाया। लेकिन घर आते समय देवर के दोस्तों की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने भाभी के साथ गैंगरेप किया। देवर के दोस्तों ने भाभी के साथ दरिंदगी की जिस पर देवर ने हाथ जोड़ते हुए घटना का विरोध किया लेकिन उन्होंने देवर को गोली मारने की धमकी दी जिस पर देवर को भी मौन रहकर सब कुछ सहना पड़ा।
