UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh breaking news today: पिथौरागढ़ 12 वर्षीय छात्र ने खत्म कर दी अपनी जीवनलीला
1 min read
Pithoragarh breaking news today: 12 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव
Pithoragarh breaking news today: 12 years old krish mehta suicide case badalu live uttarakhand: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक 12 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की है। बच्चे ने ऐसा अनुचित कदम क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। बहरहाल इस घटना के बाद से हर किसी में हड़कंप मचा हुआ है। इतनी कम उम्र मे बच्चे का इस तरह से अनुचित कदम उठाना वाकई में एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
यह भी पढ़े :Haridwar News Hindi: हरिद्वार में पति की मौत के बाद में पत्नी ने भी तोड़ दिया दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बडालू गांव का निवासी 12 वर्षीय कृष मेहता कक्षा छठवीं का छात्र था। दरअसल कृष बचपन से अपनी बुआ मीना देवी के साथ पवन विहार कॉलोनी बिण मे रह रहा था। कृष की बुआ के बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं, जो इन दिनों छुट्टियों में घर आए हुए थे।
दिन तक छत पर खेल रहा था बच्चा ( pithoragarh news today)
बीते शुक्रवार की सुबह कृष की बुआ अपने दोनो बच्चों के साथ वडडा किसी काम से गई हुई थी। उस दिन कृष के स्कूल की छुट्टी थी, इसलिए वह घर में अकेला रह गया। दोपहर तक कृष अपनी छत पर खेल रहा था। अचानक से वह नीचे आया और कमरे में चला गया।
चार-पांच दुपट्टे को आपस में जोड़कर बनाया गया था फंदा ( pithoragarh news update)
जब कृष की बुआ और उनके बच्चे शाम को घर लौटे तो काफी देर तक कृष ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उन्हे लगा की कृष दरवाजे पर अंदर से कुंडा लगाकर सो रहा है। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कृष की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तब परिजनों ने जालीदार दरवाजे की कुंडी तोड़ी और सभी कमरे के अंदर पहुँचे। कमरे के अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए ,क्योंकि कृष पंखे के सहारे गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका हुआ था। बताते चले कृष ने चार-पांच दुपट्टे को आपस में जोड़कर फंदा बनाया हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि कमरे के बीच में लगे पंखे तक पहुंचने के लिए टेबल के ऊपर कुर्सी रखी गई थी जो गिरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वही पता चला है कि बच्चा छत्त से मोबाइल लेकर घर के अंदर गया था।
मृतक के पिता दिल्ली में कर रहे नौकरी
पुलिस प्रशासन की टीम पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी मिली है कि मृतक के पिता महेंद्र सिंह मेहता प्राइवेट नौकरी करते है जो वर्तमान में दिल्ली मे हैं जबकि क्रीश की माँ गांव मे है। बुआ के पति सेना में है, बच्चे की मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
