UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh champawat news today: पिथौरागढ़ चम्पावत में 1 फरवरी को पूरे दिन बिजली कटौती
1 min read
Pithoragarh champawat news today: electricity cut shutdown UPCL in 1 feb whole day uttarakhand breaking: पिथौरागढ़-चंपावत में एक फरवरी को फिर ठप होगी बिजली, चार लाख आबादी पर असर; पानी की किल्लत भी तय
Pithoragarh champawat news today: electricity cut shutdown UPCL in 1 feb whole day uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं आम जनमानस को झटका देने वाली खबर कुमाऊं मंडल के सीमांत जिलों से सामने आ रही है। दरअसल पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के लोगों को आगामी रविवार को एक बार फिर लंबे बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। एक फरवरी को चंडाक स्थित पावर ग्रिड के विद्युत उपसंस्थान में तकनीकी परीक्षण के चलते दोनों जिलों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित इस कटौती से पर्वतीय इलाकों के जनजीवन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
बताया गया है कि आगामी 1 फरवरी यानी रविवार को पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित 220/132 केवी पावर ग्रिड उपसंस्थान में हाल ही में लगाए गए नए सुरक्षा उपकरणों की अंतिम जांच और कमीशनिंग की जानी है। इन उपकरणों को बीते 28 दिसंबर को स्थापित किया गया था, जिसके बाद से अब उनका अंतिम तकनीकी परीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रक्रिया के तहत यह कटौती की जा रही है।
ऊर्जा निगम के अनुसार, पावर ग्रिड की मांग पर पिथौरागढ़ जिले के एमईएस, जाखपंत, बिण, बांस, कंतगांव सहित 33 केवी उपसंस्थानों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिनभर अंधेरा छाया रहेगा। बिजली कटौती का सबसे बड़ा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली बंद रहने के कारण दोनों जिलों की समस्त लिफ्ट आधारित पेयजल योजनाएं ठप रहेंगी। इससे न केवल एक फरवरी को पानी की सप्लाई बाधित होगी, बल्कि अगले दिन यानी सोमवार को भी लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ सकती है।
इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि यह तकनीकी कार्य ग्रिड की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कटौती के दौरान दोनों जिलों की लगभग चार लाख की आबादी प्रभावित होगी। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रविवार को दोनों जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand train cancel today: काठगोदाम से संचालित होने वाली कई ट्रेनें जून तक निरस्त
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
