UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ पुलिस कर्मी का निधन, बेटी ने दिया कंधा चिता को मुखाग्नि
1 min read
Pithoragarh news today : पिता की चिता को मुखाग्नि देने ससुराल से पहुंची बेटी, रूढ़िवादी परंपरा की तोड़ी बेड़िया…
Pithoragarh news today: retired police khadak singh died daughter puspa performe funeral rites tejam tehsil uttarakhand live : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के लोग आज भी कहीं ना कहीं पुराने ख्यालात और रूढ़िवादी परंपरा से बंधे हुए हैं। जिनमें से अधिकांश लोगों का मानना है कि परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है जिसका सभी को पालन करना चाहिए, हालांकि कई बार ऐसी परिस्थितियाँ बन जाती है कि पुरानी परंपरा को तोड़कर लोगों को आगे बढ़ना पड़ता है। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक बेटी ने सामाजिक रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ते हुए आगे आकर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर एक पुत्र का फर्ज निभाया है।
यह भी पढ़े :पिथौरागढ़: 7 बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, फौजी बेटी ने कराया मुंडन दी चिता को मुखाग्नि
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के तेजम तहसील के बांसबगड क्षेत्र के खेतभराड गांव के निवासी खड़क सिंह का बीते मंगलवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दरअसल खड़क सिंह पुलिस विभाग के रिटायर्ड सिपाही थे ,जिनके निधन के बाद परिजनों के सामने यह समस्या खड़ी हो गई की उनकी चिता को मुखाग्नि कौन देगा। दरअसल खड़क सिंह का एक पुत्र था जिसका करीब 25 साल पहले ही निधन हो चुका था। हालांकि खड़क सिंह की एक बेटे के अलावा दो बेटियां भी हैं जो दोनों विवाहित है। खड़क सिंह की बेटी पुष्पा ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने पिता की खूब सेवा की और उनकी मौत के बाद स्वयं उनकी अर्थी को ना सिर्फ कंधा दिया बल्कि अपने पिता की चिता को भुजगड नदी तट पर मुखाग्नि भी दी। अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी करते हुए वो शमशान घाट पहुंची जहाँ पर पुष्पा ने अपने पिता को नम आंखों से विदाई देकर बेटे का फर्ज निभाते हुए समाज को यह संदेश दिया कि बेटा बेटी का कोई भेद नहीं होना चाहिए।
