Connect with us
Uttarakhand Pithoragarh Prakash Joshi to Play Lawrence Bishnoi's Right-Hand Man 'Kali' in Kala Hiran movie

Home / Pithoragarh / Uttarakhand: पिथौरागढ़ के प्रकाश जोशी को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, ‘काला हिरण’ में आएंगे नजर

Pithoragarh Uttarakhand News

Uttarakhand: पिथौरागढ़ के प्रकाश जोशी को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, ‘काला हिरण’ में आएंगे नजर

1 min read

|Uttarakhand Pithoragarh Prakash Joshi to Play Lawrence Bishnoi’s Right-Hand Man ‘Kali’ in Kala Hiran|
उत्तराखंड का बेटा बॉलीवुड में चमका, ‘काला हिरण’ फिल्म में निभाएंगे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी ‘काली’ का दमदार किरदार

|Uttarakhand Pithoragarh Prakash Joshi to Play Lawrence Bishnoi’s Right-Hand Man ‘Kali’ in Kala Hiran|
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के चंडाक निवासी प्रकाश जोशी अब बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। बहुचर्चित फिल्म ‘काला हिरण’ में उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दाहिने हाथ ‘काली’ का अहम किरदार निभाने का मौका मिला है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ, जिसमें प्रकाश जोशी की झलक दिखाई देने के बाद उत्तराखंड से लेकर फिल्मी जगत तक उनकी चर्चा तेज हो गई है। उनके इस किरदार को फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Crime News Punjab: कार से भाखड़ा नहर में गिराई पत्नी सेना के जवान हैप्पी सिंह पर केस….

काला हिरण शिकार कांड की पृष्ठभूमि पर बनी है फिल्म (Kala Hiran Movie)

यह फिल्म वर्ष 1998 में राजस्थान के काकड़ी गांव में हुए चर्चित काला हिरण शिकार मामले की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। उस समय इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान और अभिनेत्री तब्बू समेत कई चर्चित नाम सुर्खियों में आए थे। इसी बहुचर्चित घटना को केंद्र में रखकर बनाई जा रही फिल्म में अभिनेता मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव और कमलेश सावंत जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में प्रकाश जोशी की मौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रामलीला के मंच से शुरू हुआ अभिनय का सफर (Prakash Joshi Career)

प्रकाश जोशी का अभिनय सफर पिथौरागढ़ की रामलीलाओं से शुरू हुआ। बाद में उन्होंने दिल्ली की प्रतिष्ठित रामलीलाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करीब 6 फीट 5 इंच की प्रभावशाली लंबाई और दमदार व्यक्तित्व की वजह से उन्हें मंच पर अलग पहचान मिली। रामलीला में कुंभकरण की उनकी भूमिका इतनी लोकप्रिय हुई कि उसका प्रसारण राष्ट्रीय धार्मिक चैनलों पर भी किया गया।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: अल्मोड़ा में पिता की हत्या कर फरार हुए बेटी-दामाद, 7 दिन बाद गिरफ्तार

वेब सीरीज और फिल्मों में भी छोड़ चुके हैं छाप (Bollywood Debut)

मंच से अभिनय की शुरुआत करने वाले प्रकाश जोशी धीरे-धीरे वेब सीरीज, विज्ञापनों और फिल्मों तक पहुंचे। वह वेब सीरीज ‘ठसक’ और ‘कर्ण पिशाचनी’ में तांत्रिक की भूमिका निभाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। इसके अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म ‘खजूर’ में भी उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाया है। वर्तमान में वह अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी रशा टंडानी के साथ बन रही वर्टिकल सीरीज ‘माइकल का बदला’ में दीपक मल्होत्रा का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है।

करियर का सबसे बड़ा अवसर माना जा रहा (Uttarakhand Actor)

फिल्म ‘काला हिरण’ में मिला यह किरदार प्रकाश जोशी के अब तक के अभिनय करियर का सबसे बड़ा अवसर माना जा रहा है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से निकलकर बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका हासिल करना न केवल उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय बन गया है। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की नजर खासतौर पर प्रकाश जोशी के अभिनय पर रहेगी।

Continue Reading

More in Pithoragarh

To Top