Connect with us
champawat police news today: Head constable sunil attacked sharp-edged weapon lohaghat uttarakhand breaking
फोटो सोशल मीडिया champawat police news today

Home / Uttarakhand Police / Champawat police news today: चम्पावत पुलिस हेड कांस्टेबल पर धारदार हथियार से हमला

Uttarakhand Police चम्पावत

Champawat police news today: चम्पावत पुलिस हेड कांस्टेबल पर धारदार हथियार से हमला

1 min read

champawat police news today: Head constable sunil attacked sharp-edged weapon lohaghat uttarakhand breaking: बाल बाल बची हेड कांस्टेबल की जान, उंगली में लगाने पड़े टांके

champawat police news today: Head constable sunil attacked sharp-edged weapon lohaghat uttarakhand breaking उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां लोहाघाट क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब गंगनौला गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने पुलिस जवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस खौफनाक एवं सनसनीखेज घटना में पुलिस हेड कांस्टेबल की जान बाल-बाल बची, हालांकि हमले में वह घायल हो ग‌ए। बताया गया है कि विक्षिप्त व्यक्ति ने कई दिनों से खुद को कमरे में बंद कर लिया था और बाहर निकलने से इनकार कर रहा था। गांव वालों का कहना है कि वह न सिर्फ दरवाजा खोलने से मना कर रहा था, बल्कि बाहर खड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। स्थिति लगातार बिगड़ती देख ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से पुलिस से मदद मांगी।

बताया गया है कि सोमवार को सूचना मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस की टीम हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अशोक वर्मा और राजेंद्र गिरी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले हालात को शांतिपूर्वक संभालने की कोशिश की और कमरे में बंद व्यक्ति से बातचीत कर दरवाजा खोलने को कहा। करीब दो घंटे तक लगातार समझाने के बावजूद वह नहीं माना और भीतर से आक्रामक व्यवहार करता रहा।

हालात को देखते हुए पुलिस ने मजबूरी में दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश करने का निर्णय लिया। जैसे ही हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने साहस दिखाते हुए अंदर कदम रखा, विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल की एक उंगली गंभीर रूप से घायल हो गई, जिस पर बाद में चार टांके लगाने पड़े। राहत की बात यह रही कि वार सिर पर नहीं लगा, अन्यथा नुकसान कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। घायल होने के बावजूद हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने साथियों की मदद से विक्षिप्त व्यक्ति को काबू में किया और स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस कर्मियों की सूझबूझ और साहस से किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक और असामान्य व्यवहार रहा है। बताया गया कि वह पहले भी एक भवन में आग लगाने जैसी घटना को अंजाम दे चुका है। फिलहाल उसे उपचार और परामर्श के लिए मानसिक रोग अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल जरूर रहा, लेकिन समय पर पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं, घायल हेड कांस्टेबल के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर न केवल हालात संभाले, बल्कि गांव को एक बड़े खतरे से भी बचा लिया।
यह भी पढ़ें- Kashipur bike Accident today: काशीपुर ट्रक से बाइक सवार की गई जिंदगी, लोगों ने ट्रक में लगाई आग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top