Connect with us
alt="Uttarakhand Police constable bohra and SI joshi awarded on 15 August"

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखंड-15 अगस्त पर कांस्टेबल बोहरा और SI जोशी को मिलेगा CM सराहनीय सेवा पदक

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-15 अगस्त पर कांस्टेबल बोहरा और SI जोशी को मिलेगा CM सराहनीय सेवा पदक

1 min read

 उत्तराखण्ड पुलिस ( Uttarakhand police) के जवानों को स्वतत्रता दिवस ( 15 August) पर  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा

हर वर्ष की तरह इस स्वतत्रता दिवस समारोह पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand police) के जवानों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने इस पुरस्कारों के लिए चयनित जवानों के नामों की घोषणा की है। जिसमें बागेश्वर जिले में कार्यरत दो पुलिस के जवान भी शामिल हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी और कांस्टेबल रवींद्र सिंह बोहरा की, जिन्हें भी 15 अगस्त (15 August) को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। बागेश्वर जिले के दो पुलिस जवानों का नाम चयनित होने जिलेवासियों में हर्षोल्लास का माहौल है। क्षेत्र के तमाम लोगों ने दोनों को इस अवसर पर ढेर सारी बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस के दो जांबाजों ने बचाई थी दो जिंदगियां, अब मिलेगा राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के बमनगांव के रहने वाले त्रिवेणी प्रसाद जोशी उत्तराखण्ड पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती 2012 से बागेश्वर जनपद में है। बता दें कि जोशी 2001 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और 2016 में उन्होंने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी। उप निरीक्षक जोशी इससे पहले उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें इस वर्ष 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसी सम्मान के लिए चयनित होने वाले बागेश्वर पुलिस में कांस्टेबल के पद तैनात रवींद्र सिंह बोहरा मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2006 में पुलिस में भर्ती होने वाले रविंद्र वर्तमान में यातायात पुलिस में तैनात हैं। इससे पहले वह उधमसिंह नगर जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के कमल पंत बने बंगलूरू के न‌ए पुलिस कमिश्नर, गौरवान्वित हुआ समूचा प्रदेश..

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top