Connect with us
Uttarakhand polytechnic exam date 2026: UBTER jeep entrance exam 2026 admit card download. Uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand polytechnic exam date 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand polytechnic exam date 2026: उत्तराखण्ड पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि बदली

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand polytechnic exam date 2026: उत्तराखण्ड पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि बदली

1 min read

Uttarakhand polytechnic exam date 2026: Uttarakhand news live polytechnic exam date change उत्तराखंड JEEP-2026 परीक्षा तिथि बदली, अब 8 जून को होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Uttarakhand polytechnic exam date 2026: UBTER jeep entrance exam 2026 admit card download. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (UBTER) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक (JEEP)-2026 की परीक्षा तिथि में संशोधन कर दिया है। पहले यह परीक्षा 7 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 8 जून 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :UKPSC Exam news today: उत्तराखण्ड UKPSC मित्र एप लांच अब सीधे मिलेगी परीक्षा की जानकारी

परीक्षा तिथि में बदलाव की आधिकारिक घोषणा (uttarakhand polytechnic entrance exam date JEEP 2026 Exam Date)

शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (IRDT), अपर आमवाला, देहरादून की ओर से जारी सूचना के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक-2026 की नई तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश (polytechnic Admit Card Download 2026)

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubter.in अथवा www.ubterjeep.co.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले से 7 जून 2026 की परीक्षा तिथि वाले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अनिवार्यता नहीं है। पूर्व में जारी प्रवेश पत्र भी 8 जून 2026 की परीक्षा के लिए पूरी तरह मान्य रहेंगे।

परीक्षा समय और नियमों में नहीं हुआ कोई बदलाव (Polytechnic entrance Exam Guidelines)

परीक्षा तिथि में बदलाव के अलावा अन्य व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। परीक्षा का समय, पाली (Shift), परीक्षा केंद्र तथा पूर्व में जारी सभी दिशा-निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के 2 मजदूर निकले संदिग्ध आतंकी ISI कनेक्शन से हड़कंप

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह (uttarakhand breaking news today Polytechnic Entrance Exam)

परीक्षा तिथि में हुए बदलाव को देखते हुए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति उसी अनुसार तय करने की जरूरत है। साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top