Connect with us
Uttarakhand Nepal border news: new Nepal govt, customs duty on Indian goods worth ₹100 security force also increased live update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Nepal border news)

Home / Highlights / Uttarakhand nepal border news: नेपाल बार्डर पर सख्ती 100 ₹ के सामान पर कस्टम ड्यूटी फोर्स भी बढ़ी

Highlights देवभूमि दर्शन

Uttarakhand nepal border news: नेपाल बार्डर पर सख्ती 100 ₹ के सामान पर कस्टम ड्यूटी फोर्स भी बढ़ी

1 min read

Uttarakhand Nepal border news  : नेपाल में सरकार बदलने के बाद भारतीय सामानों पर सख्ती, बॉर्डर पर भारी भरकम वसूली, ₹100 से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम शुल्क की वसूली

Uttarakhand Nepal border news: new Nepal govt, customs duty on Indian goods worth ₹100 security force also increased live update today : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सरकार बदलने के बाद अब भारतीय बाजारों से खरीदारी पर सख्ती शुरू कर दी गई है। दरअसल ₹100 से अधिक मूल्य के सामान पर नेपाल सीमा पर कस्टम शुल्क वसूली शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को बकायदा मुनादी कराकर नेपाल प्रशासन सचेत कर रहा है।

यह भी पढ़े :Muskan Bisht cbse result 2026: देहरादून बाक्सर मुस्कान बिष्ट ने दसवीं में हासिल किए 95.6%

बता दें भारत से खरीदे गए ₹100 से अधिक का सामान लेने पर नेपाल में भंसार लगता है। यह शुल्क नेपाल के घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लागू है लेकिन उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जरूरत के हिसाब से ढिलाई बरती जाती रही है। इससे भारतीय बाजारों में कारोबार खूब चल रहा है लेकिन नेपाल में नई सरकार ने नियमों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।

₹100 से अधिक के समान पर कस्टम टैक्स अनिवार्य (Uttarakhand Nepal border news: new Nepal govt) 

₹100 से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम टैक्स अनिवार्य कर दिया गया है। नेपाल सरकार की ओर से सामान के प्रकार के अनुसार 5% से लेकर 80% तक टैक्स लिया जा रहा है। इसके अलावा कई सामानों पर 13% तक बिक्री कर भी तय कर दिया गया है जो भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सदियों पुरानी व्यापार परंपरा को झटका देने वाली खबर है।

दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी सख्ती (customs duty on Indian goods worth ₹100 security) 

बताते चले पिथौरागढ़ जिले से लगी सीमा पर रहने वाले नेपाली नागरिक दैनिक जरूरत के सामान के लिए भारतीय बाजारों पर निर्भर है। नेपाली लोग झूलाघाट और धारचूला बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, जबकि चंपावत जिले के टनकपुर और बनबसा में यही स्थिति है। खासकर दाल चावल, चीनी ,तेल कपड़े आदि पर सख्ती हो रही है। नेपाली प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई कि भारत से खरीदारी करते समय रसीद अवश्य साथ रखें।

यह भी पढ़े :Social media ban India: भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन? 75% अभिभावकों का समर्थन

भारतीय सीमा पर नेपाल ने बढाई सुरक्षा (Uttarakhand Nepal border news) 

बताते चले नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। भारतीय सीमा से सटे कैलाली, कंचनपुर और बैतड़ी जिलों में 240 अतिरिक्त सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैलाली और कंचनपुर में 90-90 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, जबकि बैतड़ी जिले में 60 जवान भेजे गए हैं। जानकारी के मुताबिक पहले चौकी पर 12 से 15 जवान तैनात रहते थे ,लेकिन अब इसकी संख्या बढाकर 30 कर दी गई है। बताते चले जवानों की अधिक तैनाती अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए की गई है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top