Connect with us
Uttarakhand Pre SIR News: Intensive door-to-door campaign will run in Uttarakhand from April 1 latest update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Pre SIR News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Pre SIR News: उत्तराखण्ड में 1 अप्रैल से चलेगा सघन डोर टू डोर अभियान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Pre SIR News: उत्तराखण्ड में 1 अप्रैल से चलेगा सघन डोर टू डोर अभियान

1 min read

Uttarakhand Pre SIR News: PRE SIR के लिए उत्तराखंड में 1 अप्रैल से चलेगा सघन डोर टू डोर अभियान, BLO से कॉल बुक करना हुआ आसान..

Uttarakhand Pre SIR News: Intensive door-to-door campaign will run in Uttarakhand from April 1 latest update: उत्तराखंड में आगामी अप्रैल माह से PRE SIR के लिए 1 तारीख से सघन डोर टू डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण किया जाएगा। बताते चलें बीते शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि अब आप अपने BLO के लिए फोन कॉल कर बुक करा सकते हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand voter list SIR: मतदाता सूची में 2 जगह नाम वाले सावधान हटवाएं नाम वरना होगी कार्रवाई

बता दें देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को ध्यान में रखते हुए प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जिसमें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के लिए कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है, ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके। बताते चले भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए बुक ए काल विद BLO के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता को voters. eci. gov. in वेबसाइट पर जाकर या ECI – NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक करने के बाद 2 दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।

19 हजार BLA नियुक्त

बताते चले वर्तमान में प्रदेश में 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19,116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है, जिसमे भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9276, कांग्रेस पार्टी द्वारा 9506, सीपीआई (एम) द्वारा 217, बीएसपी द्वारा 117 बीएलए की नियुक्ति की गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top