Connect with us
Uttarakhand voter list SIR: Those whose names appear in two places should be careful cut their names.
सांकेतिक फोटो Uttarakhand voter list SIR

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand voter list SIR: मतदाता सूची में 2 जगह नाम वाले सावधान हटवाएं नाम वरना होगी कार्रवाई

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand voter list SIR: मतदाता सूची में 2 जगह नाम वाले सावधान हटवाएं नाम वरना होगी कार्रवाई

1 min read

Uttarakhand voter list SIR: Those whose names appear in two places should be careful cut their names. मतदाता सूची में 2 जगह है नाम तो हो जाएं सावधान, ऐसे हटवाएं एक जगह नाम वरना होगी कार्रवाई….

Uttarakhand voter list SIR: Those whose names appear in two places should be careful cut their names: उत्तराखण्ड के लोगों के लिए एक झटके भरी खबर सामने आ रही है। यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज है, तो यह लापरवाही अब गंभीर कानूनी परेशानी का कारण बन सकती है। निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर उत्तराखंड जैसे राज्यों में, जहां पढ़ाई और रोजगार के कारण लोग गांव से शहर की ओर स्थानांतरित हो जाते हैं, यह समस्या लगातार सामने आ रही है। इस संबंध में पंचायत चुनावों के दौरान भी काफी हो हल्ला देखने को मिला था।

इस संबंध में भारत सरकार के कानून के मुताबिक, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत जानबूझकर गलत जानकारी देकर दो जगह नाम दर्ज कराना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। दोष सिद्ध होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को एक वर्ष तक का कारावास, जुर्माना या दोनों सजाएं एक साथ भुगतनी पड़ सकती हैं। इस संबंध में राज्य निर्वाचन विभाग का भी कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब तकनीक के सहारे दोहरे मतदाताओं की पहचान पहले से कहीं आसान हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा आधार से जुड़ी जानकारी और जनसांख्यिकीय डेटा का मिलान उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है। एक ही व्यक्ति की फोटो या व्यक्तिगत विवरण यदि अलग-अलग मतदाता सूचियों में पाए जाते हैं, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है। इसके बाद संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को राहत देते हुए नाम हटाने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। यदि किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो वह स्वयं पहल करते हुए फॉर्म-7 के माध्यम से एक स्थान से अपना नाम हटवा सकता है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप या राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र की सूची से नाम कटवाया जा सकता है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास के अनुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से आगे आएं और नियमानुसार केवल एक ही स्थान पर अपना नाम बनाए रखें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। निर्वाचन विभाग का स्पष्ट संदेश है कि जागरूकता और सहयोग से ही मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखा जा सकता है। समय रहते की गई पहल न सिर्फ मतदाता को राहत देगी, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand SIR Voter List: खतरे में 19 लाख मतदाताओं के वोट, वोटर लिस्ट से कट सकता है नाम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top