Connect with us
Haridwar scooty accident today: shraddha Joshi Akshat sharma died in najibabad highway uttarakhand news
Image : social media ( Haridwar scooty accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haridwar scooty accident today: हरिद्वार भीषण स्कूटी हादसे में युवक-युवती की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

Haridwar scooty accident today: हरिद्वार भीषण स्कूटी हादसे में युवक-युवती की गई जिंदगी

1 min read

Haridwar scooty accident today  : हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक युवती की मौत 

Haridwar scooty accident today: shraddha Joshi Akshat sharma died in najibabad highway uttarakhand news  : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर स्कूटी सवार युवक युवती की कंटेनर की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतको के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Haridwar accident news today: हरिद्वार पापा की गाड़ी के नीचे आने से बेटी की चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ब्रह्मपुरी की निवासी 20 वर्षीय श्रद्धा जोशी और 20 वर्षीय अक्षत शर्मा निवासी कनखल दोनो स्कूटी पर सवार होकर बीते बुधवार को श्यामपुर की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी स्कूटी हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पहुंची तो तिरछे पुल के पास फ्लाईओवर का कार्य चलने के कारण मार्ग संकरा और सड़क पर गड्ढे बने हुए थे। जिसके कारण स्कूटी चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी समेत दोनों नीचे गिर गए। इतने में ही स्कूटी सवार युवक युवती कंटेनर के नीचे दब गए जिसके कारण वो गम्भीर रूप से घायल हो गए।

कंटेनर की चपेट में आने से युवक युवती की मौत ( haridwar accident news today) 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को मिली तो उनमे कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि हादसे को अंजाम देने वाला कंटेनर चालक मौके पर फरार हो गया था जिसकी तलाश जारी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top