UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand ration card: राशन कार्ड KYC न करवाने पर आयुष्मान योजना से रहना पड़ेगा वंचित
1 min read
Uttarakhand ration card KYC update: राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट, ई केवाईसी न करवाने पर आयुष्मान योजना से भी रहना पड़ेगा वंचित..
Uttarakhand ration card KYC update Necessary otherwise not get aayushman card facility latest news today: उत्तराखंड में राशन कार्ड उपभोक्ताओं की e kyc की प्रक्रिया चल रही है। जिसके चलते दिसंबर के अंत तक ई केवाईसी की अंतिम तिथि घोषित की गई है बावजूद इसके ई केवाईसी न करने और लापरवाही बरतने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ईकेवाईसी न करने पर राशन कार्ड के साथ ही आयुष्मान कार्ड को भी निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड राशन कार्ड EKYC अंतिम तिथि 31 तक विस्तारित
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति विभाग की ओर से ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। वर्तमान में देहरादून जिले में 80% लोगों की ई केवाईसी की जा चुकी है। वहीं जिला पूर्ति विभाग के अंतर्गत अंत्योदय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा राज्य खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड संचालित किए जा रहे हैं जिसकी पात्रता के लिए वार्षिक आय भी निर्धारित की गई है। अंतोदय के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹15,000 और राष्ट्रीय खाद्य में 1.80 लाख तथा राज्य खाद्य में 4.80 लाख रुपए निर्धारित की गई है। देहरादून में वर्तमान समय में 3.75 राशन कार्ड है जो परिवार के सदस्यों के आयुष्मान योजना के कार्ड से बने हुए हैं। यदि राशन कार्ड उपभोक्ता निर्धारित समय पर ईकेवाईसी नहीं करते हैं तो उन्हें राशन कार्ड के साथ आयुष्मान कार्ड से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
फर्जी तरीके से राशन का लाभ ले रहे लोगों पर लगेगी लगाम ( Uttarakhand ration card )
बताते चलें राज्य में ऐसे कई सारे राशन कार्ड धारक है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर है ,लेकिन फिर भी वह राशन व आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे अपात्र उपभोक्ताओं की छटनी के लिए यह प्रक्रिया लागू की गई है। राशन कार्ड को आधार कार्ड एवं आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक किया गया है। इसीलिए जल्द से जल्द सभी राशन उपभोक्ता ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर ले।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
