Connect with us
Uttarakhand ration card news: Illegal recovery in the name of opening cancelled cards in udham Singh Nagar breaking today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card news: उत्तराखण्ड निरस्त राशन कार्डों को खुलवाने के नाम पर अवैध वसूली

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card news: उत्तराखण्ड निरस्त राशन कार्डों को खुलवाने के नाम पर अवैध वसूली

1 min read

Uttarakhand ration card news: बंद राशन कार्डों को खुलवाने के नाम पर हुआ अवैध वसूली का खुलासा, ऑडियो वायरल

Uttarakhand ration card news: Illegal recovery in the name of opening cancelled cards in udham Singh Nagar breaking today: कुमाऊं मंडल में राज्य खाद्य योजना के तहत बंद हुए राशन कार्डों को खुलवाने के नाम पर अवैध वसूली का खेल सामने आया है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में राशन डीलर यूनियन के एक पदाधिकारी का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। दरअसल यह मामला उधम सिंह नगर जिले का बताया जा रहा है जिससे महकमे मे हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Champawat Ration card news: चम्पावत आयकरदाता भी ले रहे BPL कार्ड का लाभ, जांच के आदेश

बता दें सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है , जो किसी और चीज का नहीं बल्कि राज्य खाद्य योजना के तहत बंद हुए राशन कार्डों को खुलवाने के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा कर रहा है। इस मामले में राशन डीलर यूनियन के एक पदाधिकारी का इसमें शामिल होना पाया जा रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि सिर्फ उधम सिंह नगर जिले से 25 लाख की उगाही का लक्ष्य रखा गया है। ऑडियो में बातचीत के आधार पर आरोप लग रहे हैं कि राशन डीलरों को एक पदाधिकारी जल्द फोन कर और रुपए जमा करने की बात कह रहा है।

ऑडियो मे पैसे से जुड़ी बातचीत आ रही सामने ( Uttarakhand ration card)

ऑडियो में उधम सिंह नगर जिले से 25 लाख रुपए आने की बात सामने आ रही है। जबकि लालकुआं और तल्ली हल्द्वानी से भी पैसा पहुंच गया है जिसमे दोपहर तक पैसा पहुंचाने की बात हो रही है। राशन डीलर एसोसिएशन के एक पूर्व अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर पुष्टि की की डीलर से रुपए मांगे जाने की सूचना मिली है उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग में इस समय मनमानी चल रही है।

डीलरों पर दबाव बनाने की बात आ रही सामने ( Uttarakhand ration card)

डीलरों पर दबाव बनाए जा रहे हैं ,राशन डीलर एसोसिएशन उधम सिंह नगर जिले जिला अध्यक्ष राजेंद्र बांगा ने कहा की सारा काम कंप्यूटर से चल रहा है। पैसे लेने के आरोप निराधार है और उधम सिंह नगर में इस तरह का कोई मामला नहीं है। वहीं खाद्य विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है ,जो राशन कार्ड डिलीट हो गए हैं वह नहीं खुल सकते हैं जिसके लिए बायोमेट्रिक की व्यवस्था लागू हो गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top