Connect with us
Uttarakhand ration card service online, apply from home uttarakhand ration card news today uttarakhand breaking news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड राशन कार्ड सेवाएं अब पूरी तरह Online घर बैठे करें आवेदन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड राशन कार्ड सेवाएं अब पूरी तरह Online घर बैठे करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand ration card  : उत्तराखंड में राशन कार्ड सेवाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन और संशोधन

Uttarakhand ration card service online, apply from home uttarakhand ration card news today uttarakhand breaking news live today : उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके चलते सरकार ने यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल लागू कर दिया है। दरअसल इस नई व्यवस्था के तहत अब नया राशन कार्ड बनवाना उसमें नाम जोड़ना हटाना और संशोधन करना जैसी सभी सुविधाएं घर बैठे आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand new ration card: उत्तराखंड नया राशन कार्ड बनाना अब नहीं आसान OTP KYC जरूरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में राशन कार्ड की पुरानी व्यवस्था आरसीएमएस पोर्टल को अपग्रेड कर दिया गया है। अब यूआरसीएमएस पोर्टल में आवेदन प्रक्रिया को सरल और तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाया गया है। नागरिकों को राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए राशन की दुकानों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल का कहना है ,कि नई प्रणाली से राशन कार्ड सेवाएं और अधिक आसान होंगी। इसके साथ ही पुराने राशन कार्ड धारकों से मई तक ई केवाईसी कराने की अपील भी की गई है।

OTP हुआ अनिवार्य (Uttarakhand news today) Uttarakhand ration card update) 

विभाग की मानें तो मेरा ईकेवाईसी एप के जरिए घर बैठे इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, जबकि समय पर ई केवाईसी न करने पर भविष्य में दिक्कतें आ सकती है। नई व्यवस्था के जरिए आधिकारिक पोर्टल पर लोग सीधा सिटीजन लोगों के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर पाएंगे। नई व्यवस्था में ओटीपी आधारित सत्यापन को अनिवार्य बनाया गया है।

राशन कार्ड में मुखिया का नंबर जरूरी (Uttarakhand ration card today)

नया राशन कार्ड बनवाने वालों को आधार आधारित OTP से लॉगिन करना होगा जबकि पुराने राशन कार्ड में किसी भी तरह के संशोधन के लिए कार्ड के मुखिया का पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी का उपयोग होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: डीजल पेट्रोल के बाद अब महंगे हुए खाद्य पदार्थ 20 ₹ बढ़े खाने के तेल के दाम

नए राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज ( Uttarakhand ration card breaking news) 

आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल, बैंक पासबुक, गैस बुक, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। वहीं, राशन कार्ड को एक दुकान से दूसरी दुकान ट्रांसफर कराने के लिए प्रार्थना पत्र समेत बैंक पासबुक, बिजली बिल और राशन कार्ड की प्रतिलिपि जमा करनी होगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top