Connect with us
Uttarakhand ration news today: 2 months rice got in Feb month on fare price shop
सांकेतिक फोटो Uttarakhand ration news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration news today: फरवरी में मिलेगा 2 माह का राशन, जनवरी का चावल पहुंचा कंट्रोल में

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand ration news today: फरवरी में मिलेगा 2 माह का राशन, जनवरी का चावल पहुंचा कंट्रोल में

1 min read

Uttarakhand ration news today: 2 months rice got in Feb month on fare price shop: राशन व्यवस्था को मिली आंशिक राहत, जनवरी का चावल गोदामों में पहुंचा, दो महीने का राशन एक साथ मिलेगा

Uttarakhand ration news today: 2 months rice got in Feb month on fare price shop: उत्तराखण्ड के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकारी राशन व्यवस्था में कुछ राहत मिलने जा रही है। दरअसल जनवरी माह का चावल अब सरकारी गोदामों में पहुंचना शुरू हो गया है, जिसे धीरे-धीरे राशन विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस व्यवस्था के चलते उपभोक्ता अब दिसंबर और जनवरी—दोनों महीनों का राशन एक साथ ले सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने लोगों की सुविधा को देखते हुए राशन उठान की समय-सीमा भी बढ़ा दी है।

इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग, हल्द्वानी के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि दिसंबर माह का चावल पहले ही राशन विक्रेताओं को दिया जा चुका था, जबकि जनवरी का चावल अब मिलना शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि चावल की आपूर्ति में देरी के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे संतुलित करने के लिए दिसंबर के राशन की अंतिम तिथि 15 फरवरी और जनवरी के राशन की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है। विभाग ने कार्डधारकों से अपील की है कि वे भीड़ से बचने के लिए दोनों महीनों का राशन एक साथ ले जाएं।

दरअसल, बीते महीने चावल की आपूर्ति में आई बाधा की बड़ी वजह फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) की खरीद प्रक्रिया का समय पर पूरा न होना रही। पोषक तत्वों से युक्त इस चावल की अनिवार्यता के चलते दिसंबर माह में राइस मिलों से सरकारी सस्ते गल्ले के गोदामों तक चावल नहीं पहुंच पाया, जिससे पूरी वितरण श्रृंखला गड़बड़ा गई। हालांकि जनवरी के चावल की आपूर्ति शुरू होने से स्थिति कुछ हद तक संभली है, लेकिन फरवरी माह का चावल अभी गोदामों में नहीं पहुंचा है। जबकि नियमों के अनुसार राशन डीलरों को एक सप्ताह पूर्व ही अग्रिम राशन उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

बात नैनीताल जनपद की करें तो जिले में वर्तमान में 664 राशन दुकानों के माध्यम से 2,35,104 कार्डधारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इन कार्डों के तहत हर माह लगभग 9,58,916 यूनिट राशन का वितरण किया जाता है। इतनी बड़ी आबादी की निर्भरता को देखते हुए आपूर्ति में थोड़ी सी भी देरी आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। फिलहाल विभाग का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फरवरी माह के चावल की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राशन व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटेगी और लोगों को बार-बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration news today: राशनकार्ड धारकों को अब कंट्रोल से चावल के साथ मिलेगा गेहूं भी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top