UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand ration news: उत्तराखंड पीले राशन कार्ड धारकों को चावल का भी लाभ…
1 min read
Uttarakhand ration Card news: पीले राशन कार्ड धारकों को मिलेगा गेहूं, ढाई किलो चावल का भी मिलेगा लाभ
Uttarakhand ration Card news yellow card rice distribution: उत्तराखंड के पीले राशन कार्ड धारकों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है ,कि अब उन्हें भी गेहूं का लाभ मिल सकेगा। दरअसल शासन के निर्देशों के अनुसार पीले राशन कार्ड धारकों को 5 किलो गेहूं और ढाई किलो चावल का लाभ दिए जाने की योजना है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Ration card: 31 तक कराएं KYC राशन कार्ड आयुष्मान होगा लिंक तो ही निशुल्क उपचार
बता दें प्रदेश में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से अंत्योदय प्राथमिक परिवार कार्ड धारकों को खाद्यान्न दिया जाता है। खाद्यान्न की उपलब्धता पर सामान्य पीले कार्ड धारकों को कम कीमत पर चने और मसूर की दाल तथा अन्य खाद्यान्न दिया जाता है। अब तक पीले कार्ड पर साढ़े 7 किलो चावल दिया जाता था हालांकि अब उन्हें 5 किलो गेहूं और 2.5 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। जिसकी जानकारी क्षेत्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय जोशी ने देते हुए कहा कि जनवरी 2026 से उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
E kyc की अंतिम तिथि
साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसम्बर बीते बुधवार को नैनीताल के सस्ता गल्ला की दुकानों पर e kyc को लेकर लोगों का आवागमन जारी रहा। दिनभर में नैनीताल जिले में 9518 लोगों ने ईकेवाईसी करवाई। हालांकि जिले में अभी 63 प्रतिशत ही ईकेवाईसी हो सकी है। जिले में सबसे अधिक 5066 सत्यापन हल्द्वानी में हुए। जबकि नैनीताल जिले में 9,60,410 में से 6,12,225 यूनिटों की ईकेवाईसी हो सकी है। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि ईकेवाईसी की तारीख बढ़ाई जाए, क्योंकि अभी कई लोगों का सत्यापन नही हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
