UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand roadways fire: कोटद्वार से नोएडा जा रही रोडवेज बस में आग खिड़कियों से कूदे यात्री
1 min read
Uttarakhand roadways fire: Uttarakhand roadways news today kotdwar noida roadways bus कोटद्वार से नोएडा जा रही रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
Uttarakhand roadways fire: Roadways bus Kotdwar to Noida catches fire, passengers jump windows breaking news today:Uttarakhand Roadways Bus Fire uttarakhand roadways news today kotdwar news today अपने अजीबोगरीब वाकयों से हमेशा चर्चाओं में रहने वाली उत्तराखण्ड रोडवेज से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां कोटद्वार रोडवेज डिपो में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा जाने वाली रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी और रवाना होने की तैयारी चल रही थी। अचानक धुआं और चिंगारियां उठते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूद पड़े।
यह भी पढ़े :Pizza hut viral video news: पिज्जा पर थूककर परोसने का विडियो वायरल आरोपी गिरफ्तार
बस में बैठ चुके थे सभी यात्री (Kotdwar Bus Depot kotdwar noida roadways bus kotdwar news today)
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार कोटद्वार से नोएडा जाने वाली बस सुबह कार्यशाला से डिपो परिसर पहुंची थी। कुछ ही देर में बस यात्रियों से भर गई। करीब 11 बजे चालक ने बस को गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी शुरू की। जैसे ही उसने सेल्फ स्टार्ट करने के लिए बटन दबाया, उसी दौरान तेज स्पार्किंग हुई और इंजन की ओर से धुआं उठने लगा।
कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार (Passenger Panic kotdwar bus fire)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में लोगों को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन देखते ही देखते धुआं बढ़ने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। यह दृश्य देखकर बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बिना समय गंवाए खिड़की और मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने लगे।
चालक और कर्मचारियों ने दिखाई सूझबूझ (uttarakhand roadways fire today Bus Safety)
स्थिति बिगड़ती देख चालक और डिपो में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग कुछ मिनट और फैलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand DL apply: उत्तराखण्ड अब ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट नहीं होगा आसान
तकनीकी खराबी बनी आग का कारण (uttarakhand roadways news today Technical Fault)
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में बस के सेल्फ स्टार्ट सिस्टम में तकनीकी खराबी सामने आई है। फोरमैन खुशीराम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने स्वयं बस का निरीक्षण किया। स्टार्टिंग के दौरान स्पार्किंग होने से आग लगी थी। इसके बाद बस को मेंटेनेंस के लिए कार्यशाला भेज दिया गया।
दूसरी बस का इंतजार करते रहे यात्री (uttarakhand Noida roadways Bus Service)
घटना के बाद नोएडा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब बस को सेवा से हटाने के बाद काफी देर तक दूसरी बस उपलब्ध नहीं हो सकी। यात्री चिलचिलाती धूप में डिपो परिसर में इंतजार करते रहे। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को नोएडा के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़े :Kedarnath missing woman: पति के साथ केदारनाथ से लौट रही लापता प्रज्ञा बिहार में मिली बड़ा खुलासा
अन्य रूटों पर भी पड़ा असर ( uttarakhand breaking news Uttarakhand roadways Transport Service)
बस में आग लगने की घटना का असर अन्य रूटों की सेवाओं पर भी दिखाई दिया। चंडीगढ़ और गुरुग्राम जाने वाली बसें भी कार्यशाला से देरी से डिपो पहुंचीं। इससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और कई लोग जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकते रहे।
एआरएम बोले- मेंटेनेंस के बाद फिर चलेगी बस (uttarakhand Roadways Update)
एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत दूसरी बस भेजी गई। वहीं खराब बस को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए कार्यशाला भेजा गया है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद ही उसे दोबारा दिल्ली रूट पर संचालन के लिए लगाया जाएगा।
