Connect with us
alt="Roop durgapaal uttarakhand"

Home / सिनेमा जगत / अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल अब नजर आएँगी ज़िंग चैनल पर नए टीवी सीरियल ‘प्यार पहली बार’ में

सिनेमा जगत अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल अब नजर आएँगी ज़िंग चैनल पर नए टीवी सीरियल ‘प्यार पहली बार’ में

1 min read

उत्तराखण्ड की बहुत सी बेटियाँ आज सिनेमा जगत में अपना अच्छा खाशा करियर बना चुकी है। इन्ही में से एक है अल्मोड़ा के दुगालखोला की रूप दुर्गापाल (roop durgapaal) जिन्होंने वर्ष 2012 में कलर्स टेलीविज़न चैनल पर बालिका वधु धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दे की लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री और मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वालीं रूप दुर्गापाल अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आ रही हैं। जिंग चैनल पर शाम सात बजे उनका नया शो ‘प्यार पहली बार’ शुरू हो रहा है।

वकील की मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं दुर्गापाल –

दरसअल इस धारावाहिक में आजकल के पति पत्नी के बिच छोटी छोटी बातो को लेकर टकराव और फिर पुरे परिवार पर उसके नकारात्मक परिणाम को दिखाया जाना है। इसमें रूप दुर्गापाल (roop durgapaal) के किरदार का नाम श्रमिष्ठा है, जो अपने साथी वकील के प्यार में पड़ जाती है। दोनों अपने माता-पिता की इच्छा के विपरीत शादी कर लेते हैं। लेकिन, धीरे-धीरे उनके बीच तनाव की स्थिति पैदा होने लगती है। इसके बाद वो अलग हो जाते हैं। लेकिन, दोनों का प्यार कहीं न कहीं बाकी रह जाता है। श्रमिष्ठा कैसे अपने पति का प्यार वापस पाती है, यही सीरियल की कहानी है।

यह भी पढ़ेबॉलीवुड फिल्म लैला मजनू में लीड रोल में नजर आएँगी उत्तराखण्ड की तृप्ति डिमरी
अल्मोड़ा से सिनेमा जगत का सफर –

रूप दुर्गापाल (roop durgapal) का जन्म अल्मोड़ा में ही हुआ है और उन्होंने 2006 में ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी से इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कण्ट्रोल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। एक्टिंग की दुनिया में जाने से पहले उन्होंने आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी इनफ़ोसिस में भी जॉब की है। उन्होंने मॉडल के रूप में कई जानी मानी कंपनियों के कामर्शियल एड भी किए हैं। रूप दुर्गापाल टीवी आर्टिस्ट के साथ ही अच्छी गायिक भी हैं। रूप कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े-उत्तराखण्ड की पहली अभिनेत्री जो हॉलीवुड फिल्मो का भी सफर तय कर चुकी है

इन धारावाहिकों में दिखा चुकी है अपना शानदार अभिनय:- 

2012–15 बालिका वधु- एज साँची कबरा
2012–13 बाल वीर – एज डरी परी
2015 अकबर बीरबल- एज इच्छाधारी नागिन
2016 स्वरागिनी – एज काव्या लक्ष
2016–17 कुछ रंग प्यार के ऐसे भी- एज नतासा गुजराल
2016 अकबर बीरबल -एज बीरबल
2016-17 गंगा – एज सुप्रिया चतुर्वेदी
2017-वारिस – एज साक्षी
2018- प्यार पहली बार’ – एजश्रमिष्ठा

Content Disclaimer

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in सिनेमा जगत

To Top