Connect with us
Roorkee News Today: After hearing Jail of 2 years, the accused absconded court premises haridwar uttarakhand
Image : सांकेतिक फोटो ( roorkee news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Roorkee News Today: रूड़की 2 साल की सजा सुनकर दोषी कोर्ट परिसर से हुआ फरार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Roorkee News Today: रूड़की 2 साल की सजा सुनकर दोषी कोर्ट परिसर से हुआ फरार

1 min read

 Roorkee News Today: After hearing Jail of 2 years, the accused absconded court premises haridwar uttarakhand: 2 साल की सजा सुनकर दोषी कोर्ट परिसर से हुआ फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कम्प

Roorkee News Today: After hearing Jail of 2 years, the accused absconded court premises haridwar uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर चेक बाउंस मामले में सजा सुनने के बाद आरोपी कोर्ट से फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़े :Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड आरोपी गिरफ्तार SI कांस्टेबल सस्पेंड

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज गोस्वामी पुत्र महेश पर चेक बाउंस का मामला कुछ समय पहले कलियर थाने में दर्ज हुआ था। जिस पर परिवाद संख्या 2706/2023 धारा 138 Ni AcT के तहत वो बीते शुक्रवार को रुड़की के रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तारीख पर आया था। अदालत ने जैसे ही उसे 2 साल की सजा सुनाई तो सजा सुनाने के बाद कोर्ट मोहर्रिर उसे कोर्ट रूम से बाहर लेकर गए इस दौरान आरोपी कोर्ट परिसर से बाहर आते ही लोगो को चकमा देकर वहां से फरार हो गया।

कोर्ट से आरोपी फरार ( roorkee news today) 

आरोपी के फरार होते ही कोर्ट में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद वह दोषी के पीछे भागते रहे लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद आनन फानन में गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने आरोपी की तलाश पुलिस की टीम के साथ की मगर उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top