ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Jageshwar almora news today: अल्मोड़ा लाइनमैन की गई जिंदगी शट-डाउन के बावजूद लगा करंट
1 min read
Jageshwar almora news today: विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लाइनमैन की मौत, शटडाउन के बाद तारों मे दौड़ा करंट…
Jageshwar almora news today: lineman puran Singh died due to electric shock in shutdown UPCL fault uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से विद्युत विभाग की गम्भीर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर विद्युत विभाग मे कार्यरत लाइनमैन की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनो मे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे क्षेत्र में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया है।
यह भी पढ़े :Roorkee news: रूड़की बिजली का तार चोरी करने पहुंचा चोर हाइटेंशन लाइन से लगा करंट
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर क्षेत्र के गांव काना के निवासी 45 वर्षीय पूरन सिंह विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। दरअसल बीते सोमवार की शाम तक पूरन सिंह ने जागेश्वर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया था ,जिसके बाद कार्य समाप्त कर वह वापस घर लौट रहे थे। तभी इस दौरान कोटूली गांव में विद्युत लाइन में आग लगने की सूचना मिली तो पूरन सिंह को दोबारा समस्या ठीक करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान लाइन पर कार्य करते समय उन्हें शटडाउन दिया गया था। लेकिन इसी बीच तोली पावर हाउस से किसी दूसरे कर्मचारी ने बिना पुष्टि के शटडाउन वापस ले लिया। शटडाउन हटते ही लाइन में अचानक से तेज करंट दौड़ा जिसके कारण पूरन सिंह इसकी चपेट में आकर तारों पर ही चिपक गए।
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लाइनमैन की मौत ( almora news today)
घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं उन्होंने पूरन सिंह को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, जिसके कारण पूरन की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।
विद्युत विभाग के अधिशासी ने जांच के दिए आदेश ( almora news update)
विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी कन्हैया जी मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उनका कहना है कि एक वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को जांच सौंपी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को विभाग की ओर से ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस हादसे के बाद से विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली पर व सुरक्षा मानको पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
