Connect with us
Rudraprayag marriage alcohol ban wine liquor in dashjyula village 21000 fine Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Rudraprayag marriage alcohol ban)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag alcohol ban: रूद्रप्रयाग दशज्यूला शादी विवाह में शराब बैन लगेगा 21 हजार जुर्माना

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag alcohol ban: रूद्रप्रयाग दशज्यूला शादी विवाह में शराब बैन लगेगा 21 हजार जुर्माना

1 min read

Rudraprayag marriage alcohol ban: क्यूडी दशज्यूला मे परोसी शराब तो लगेगा 21,000 रुपए का जुर्माना, शादी विवाह समेत सभी सामाजिक आयोजनों में मदिरा परोसने पर रहेगा प्रतिबन्ध

Rudraprayag marriage alcohol ban wine liquor in dashjyula village 21000 fine Uttarakhand breaking news today: शराब उत्तराखंड के लोगो के लिए अभिशाप बन चुकी है जिसने कई युवाओं समेत बहुत सारे घर बर्बाद किए हैं। हालांकि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों के लोग अब शराब के प्रति जागरूक होने लगे हैं जो अपने क्षेत्र और इलाके को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है, जहां पर शराब के सेवन की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उस पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarkashi wine ban: उत्तरकाशी धनारी शादी समारोह में शराब बैन, लगेगा 51 हजार का जुर्माना

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांव क्यूडी दशज्यूला मे एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फैसला लिया गया कि यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन या बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उस पर 21,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि शादी विवाह समेत सभी सामाजिक आयोजनों में मदिरा परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उस पर अर्थदंड के साथ ही सामाजिक बहिष्कार जैसी कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। पंचायत के इस फैसले का ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वागत किया है, उनका कहना है कि युवाओं का जीवन नशे के कारण बर्बाद हो रहा है जो शराब की लत में डूब चुके हैं अब वह अपना ध्यान शिक्षा और रोजगार पर लगा सकेंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top