Connect with us
Uttarkashi wine ban alcohol Liquor banned at Dhanari area 3 village wedding marriage, fined Rs 51,000 uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarkashi wine ban)

Home / UTTARAKASHI / Uttarkashi wine ban: उत्तरकाशी धनारी शादी समारोह में शराब बैन, लगेगा 51 हजार का जुर्माना

UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS

Uttarkashi wine ban: उत्तरकाशी धनारी शादी समारोह में शराब बैन, लगेगा 51 हजार का जुर्माना

1 min read

Uttarkashi wine ban  : किसी भी समारोह और कार्यक्रम में परोसी शराब तो लगेगा 51,000 रुपये का जुर्माना, शराब परोसने पर लगा पूरी तरह प्रतिबंध

Uttarkashi wine ban alcohol Liquor banned at Dhanari area 3 village wedding marriage, fined Rs 51,000 uttarakhand breaking news today  : शराब अक्सर लोगों के विवाद और घरेलू क्लेश की सबसे बड़ी वजह बनता है, जिसके कारण कई सारे घर बर्बाद हो जाते हैं। यहां तक की शराब की लत के चलते कई लोग इस हद तक चले जाते हैं कि वो अपने घर और परिवार की भलाई के विषय में सोचना तक भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल हो गया है उत्तराखंड का जहां के शहरों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक शराब ने सब कुछ बर्बाद कर रखा है। हालांकि अब पहाड़ के लोग नशे के खिलाफ जागरूक होने लगे हैं जिन्होंने अपने गांव के हित में फैसला लेना शुरू कर दिया है। इसी बीच उत्तरकाशी जिले के धनारी क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम समेत अन्य समारोह में शराब परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़े :Chamoli alcohol ban: चमोली घेस गांव में शराब बैन, लगेगा 1 लाख का जुर्माना कटेगा कनेक्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के धनारी क्षेत्र के फोल्ड समेत मांज्यागांव, संताण गांव के ग्रामीणों ने खुली बैठक मे भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सोनपाल रमोला ने की और वहां की क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी भी वहां पर मौजूद रही। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब के सेवन और बिक्री से उत्पन्न सामाजिक पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान गांव की शांति स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत फोल्ड को नशा मुक्त घोषित करने का निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि प्रस्ताव के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री भंडारण और सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

किसी भी समारोह में छलकाए जाम तो भरने होंगे 51,000 रुपये ( uttarkashi news today)

नियमों का उल्लंघन करने पर व शराब पीते तथा बेचते या अवैध भंडारण करते हुए पाए जाने वाले व्यक्ति पर 51 हज़ार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि जुर्माने की राशि ग्राम पंचायत निधि में जमा कराई जाएगी। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा धनारी क्षेत्र के फोल्ड गांव में किसी भी समारोह और कार्यक्रम मे शराब नहीं परोसी जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKASHI

To Top