UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Rudraprayag news today: रूद्रप्रयाग होली में किया जंगली काकड़ का शिकार, 14 लोग गिरफ्तार
1 min read
Rudraprayag news today: होली वाले दिन काकड (हिरन) का शिकार करना पड़ा भारी, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार..
Rudraprayag news today: Wild kakar deer hunted during Holi, 14 people arrested by forest department Uttarakhand breaking: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर होली वाले दिन काकड (हिरन) का शिकार करने जंगल गए 14 लोगो को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। इतना ही नही बल्कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े :Dehradun roadways bus accident HRTC: देहरादून में रोडवेज बस नदी में गिरी, 3 की मौत कई गंभीर
बता दें रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव के पास जंगल में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान टीम को जंगल में काकड (हिरन ) का शव मिला, इतना ही नहीं बल्कि शिकार के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी वन विभाग द्वारा बरामद किया गया। होली वाले दिन जंगल में हिरन का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जांच मे हिरन के शिकार में संलिप्तता की पुष्टि होने पर 14 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग ने गुरुवार को सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया इसके बाद उनके खिलाफ 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
