Connect with us
UTTARAKHAND: Rudraprayag Railway Tunnel Accident Railway Tunnel Construction Safety
Image : social media ( Rudraprayag Railway Tunnel Accident)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag Railway Tunnel Accident रुद्रप्रयाग रेलवे टनल में धंसाव बड़ा हादसा टला

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag Railway Tunnel Accident रुद्रप्रयाग रेलवे टनल में धंसाव बड़ा हादसा टला

1 min read

Rudraprayag Railway Tunnel Accident: रुद्रप्रयाग रेलवे टनल में भूस्खलन, बड़ा हादसा टला (Rudraprayag Tunnel Accident Railway Tunnel Construction Safety Tunnel Collapse News Update Infrastructure Project Risk Management
Landslide in Tunnel India Railway Project Safety Guidelines)

UTTARAKHAND: Rudraprayag Rishikesh Karnaprayag Railway Tunnel Accident Railway Tunnel Construction Safety: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चल रहे रेलवे निर्माण(ऋषिकेश कर्णप्रयाग  कार्य)  के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। निर्माणाधीन एडिट टनल में अचानक हुए भूस्खलन से मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand PRD News: पीआरडी जवानों को सालभर मिलेगी नौकरी होमगार्ड की तरह DA भी

देर रात मचा हड़कंप (Tunnel Collapse Update Rudraprayag)

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस चौकी जवाड़ी से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित इमरजेंसी टनल (7बी पैकेज) में काम चल रहा था। इसी दौरान टनल के भीतर अचानक मिट्टी और मलबे का धंसाव शुरू हो गया। भारी मात्रा में मलबा गिरने से वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और काम तुरंत रोकना पड़ा।

सभी मजदूर सुरक्षित, राहत की सांस (Rudraprayag Railway Tunnel Construction Safety)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार, सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: अल्मोड़ा के प्रमोद दिल्ली से पहाड़ जा रहे थे पूजा के लिए सड़क हादसे में गई जिंदगी

तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा (Railway Construction Safety)

निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी की तकनीकी टीम ने तुरंत स्थिति का आकलन करते हुए मरम्मत और सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन की अपील (Official Advisory)

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। रुद्रप्रयाग में टनल निर्माण के दौरान हुआ यह हादसा समय रहते टल गया, जिससे एक बड़ी जनहानि से बचाव हो सका। हालांकि, इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top