UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
Uttarakhand news: अल्मोड़ा के प्रमोद दिल्ली से पहाड़ जा रहे थे पूजा के लिए सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Nainital road accident news today : नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम (Road Accident News, Nainital Highway Accident, Breaking News Uttarakhand)
Nainital road accident news today Almora Pramod Singh lost Life zero point Area uttarakhand breaking news: उत्तराखंड के नैनीताल हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अल्मोड़ा जिले के सैनार गांव निवासी 37 वर्षीय प्रमोद सिंह कनवाल की मौत हो गई, जो कि अपने गांव 15 वर्षों बाद पूजा के लिए जा रहे थे। इस ह्रदय विदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना में जहां दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं बुजुर्ग माता-पिता से उनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया। गांव में इस खबर के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Maruti Suzuki sales 2026: मारुति की इन 2 कारों की ताबड़तोड़ बिक्री, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
कैसे हुआ हादसा? तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई (Car Accident, Highway Crash, Uttarakhand News)
जानकारी के अनुसार, प्रमोद सिंह अपनी पत्नी नंदिनी के साथ दिल्ली से अल्मोड़ा अपने गांव के लिए निकले थे जो कि भिकियासैंण ब्लॉक के अंतर्गत सैनार गांव में पड़ता है। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे उनकी टैक्सी रामपुर नैनीताल हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग व राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक आकिल हुसैन के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी और चालक विजय मिश्रा घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :Dehradun Breaking News: देहरादून के चूना भट्टा में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…
परिवार की हालत खराब, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया (Almora News Hindi)
प्रमोद सिंह पिछले करीब 15 वर्षों से दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। वे अपनी पत्नी, मां हंसी देवी और दो छोटे बच्चों—चार साल के बेटे और छह साल की बेटी के साथ रहते थे, जबकि उनके पिता कुंदन सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद उनके गांव सैनार में पूजा का आयोजन होना था, जिसके चलते प्रमोद अपनी पत्नी के साथ गांव लौट रहे थे। उनके दोनों बच्चे दिल्ली में ही दादी के पास थे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पहले ही एक पुत्री को खो चुके बुजुर्ग माता-पिता अब अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हैं। परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई।
पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच जारी(Police Investigation, Accident Case, Uttarakhand Police)
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
