UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Sahkari Bank Vacancy: उत्तराखंड सहकारी बैंक में जल्द होगी भर्ती
1 min read
Uttarakhand Sahkari Bank Vacancy : उत्तराखंड में 3 महीने के भीतर सहकारी बैंकों में 177 पदों पर होगी भर्ती
Uttarakhand Sahkari Bank Vacancy 2026 Update corporate bank govt jobs: उत्तराखंड सहकारिता विभाग ने वर्ष 2026 की रणनीतियां तैयार कर ली है , जिसके चलते वर्तमान समय में राज्य सरकार सहकारिता को किसानों श्रमिकों समेत अन्य कारीगर और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्रभावी व बहुआयामी बनाने के लिए कार्य योजनाओं पर काम कर रही है। जिसके तहत सहकारिता विभाग ने अगले तीन महीने के भीतर विभिन्न पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़े :Bank job vacancy 2025: बैंक आफ इंडिया में निकली 540 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बता दें उत्तराखंड में सहकारिता के विस्तार के लिए किसान ,काश्तकारों, स्वयं सहायता समूह, श्रमिकों एवं छोटे उद्यमियो को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि सहकारिता विभाग ने अगले 3 महीने के भीतर 177 पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड में सहकारिता के दायरे को व्यापक बनाने और आम जनता को सहकारी आंदोलन से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 की तर्ज पर राज्य सहकारिता नीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सहकारी समिति अधिनियम 2003 और नियमावली 2004 में जरूरी संशोधन कर समितियों को ज्यादा पारदर्शी और सक्षम बनाया जाएगा।
सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को कैरियर और शोध के अवसर ( Cooperation bank news)
सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को कैरियर और शोध के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही आम लोगों तक सहकारिता की पहुंच बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्थापित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के तहत उत्तराखंड में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी।
सहकारी बैंकों में होगी 177 पदों पर भर्ती:
राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों में तीन महीने के भीतर वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 के कुल 177 खाली पदों पर आईबीपीएस के जरिए भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पैक्स सचिवों की नियुक्ति के लिए कैडर नियमावली में संशोधन कर 350 सचिवों की नियुक्ति भी की जाएगी, जिनका चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
