UTTARAKHAND GOVT JOBS UTTARAKHAND NEWS
Bank job vacancy 2025: बैंक आफ इंडिया में निकली 540 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
1 min read
Bank job vacancy 2025 of BOI for 540 post recruitment India uttarakhand news today: नए साल में बैंकिंग करियर का मौका: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 540 पदों पर भर्ती
Bank job vacancy 2025 of BOI for 540 post recruitment India uttarakhand news today: बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड सहित देशभर के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न स्केल में कुल 540 पदों को भरा जाएगा।
सबसे खास बात तो यह है कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू कर हो चुकी है, जो आगामी 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से 5 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand SIR: बच्चे अगर बाहर है तो नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम ऐसे जमा होगा फार्म
GBO स्ट्रीम में होगी भर्ती Bank job vacancy 2025
बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती GBO (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) स्ट्रीम के अंतर्गत की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति MMGS-II, MMGS-III और SMG-IV स्केल में की जाएगी। बैंक प्रबंधन के अनुसार, चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें आवेदन की स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Fast food news: चाऊमीन पिज्जा खाने से हुआ आंतों में छेद, 16 वर्षीय छात्रा की गई जिंदगी
सैलरी और पदों का विवरण bank of india job vacancy recruitment 2025
इस भर्ती में चयनित अधिकारियों को स्केल के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। शुरुआती वेतन 64,820 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर अधिकतम 1,20,940 रुपये प्रतिमाह तक जाएगा, जो बैंकिंग सेक्टर में एक मजबूत करियर विकल्प माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand CNG PNG Price: उत्तराखण्ड CNG PNG होगी सस्ती, कैबिनेट ने घटाया वैट
योग्यता और अनुभव की शर्तें uttarakhand bank job 2025 2026
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव स्केल के अनुसार निर्धारित किए गए हैं—
MMGS-II: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ 3 से 5 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
MMGS-III: न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य
SMG-IV: कम से कम 8 वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक
आयु सीमा भी पदों के अनुसार तय की गई है, जो 25 से 40 वर्ष के बीच है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school timing: उत्तराखण्ड स्कूलों में पूरे साल एक ही टाइम टेबल हो सकता है लागू
ऐसे करें आवेदन bank of india job vacancy
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा करना होगा—
1. रजिस्ट्रेशन – वेबसाइट पर जाकर New Registration लिंक पर क्लिक करें
2. फीस भुगतान – निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
3. दस्तावेज अपलोड – फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें
सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather cold day: उत्तराखण्ड मौसम का आरेंज अलर्ट जारी रहेगा कोल्ड डे
उम्मीदवारों को सलाह uttarakhand govt job 2025 2026
बैंक ऑफ इंडिया ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और ऑनलाइन आवेदन लिंक के लिए अभ्यर्थी bankofindia.bank.in पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UKPSC Uttarakhand Govt Job 2025: उत्तराखण्ड दो नई भर्ती निकली जल्द करें आवेदन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
