Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
टिहरी मणिका राणा ने निष्कासन की खबरों का किया खंडन, बोलीं- पार्टी से निकाला नहीं गया पद मुक्त किया है
1 min read
Tehri Garhwal News Today: Manika Rana Denies Expulsion Rumours, Says She Continues to Be a BJP Member : BJYM की पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी से निकालने की खबरों पर लगाया विराम, अब बोली मुझे पार्टी से निकाला नहीं गया था, अब भी भाजपा का हिस्सा हूँ
Tehri Garhwal News Today: Manika Rana Denies Expulsion Rumours, Says She Continues to Be a BJP Member : दिल्ली के जंतर मंतर में नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के साथ आंदोलन में शामिल हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को उनके पद से हटाने की खबरें तेजी से प्रसारित हो रही थी। अब इसी बीच मणिका राणा ने अपने बयान देते हुए कहा कि उनको पार्टी से हटाया नहीं गया है बल्कि वो पद से मुक्त करवाई गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather News: उत्तराखंड में 31 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी….
बता दें भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मणिका राणा ने खुद को पद से हटाने की चर्चाओं में विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि नीट पेपर लीक के विरोध में उन्होंने परीक्षा में जान गंवाने वाले छात्रों के लिए जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान शामिल होने का फैसला लिया था। प्रदर्शन से संबंधित उनकी मांगे पूरी होने से सभी लोग खुश हैं। वहीं दूसरी ओर मणिका राणा की निष्कासन की खबरें तेजी से सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही थी जिस पर उन्होंने अपनी सफाई दी है।
माणिका राणा ने बताया चल रही गलत खबर ( tehri garhwal news today)
माणिका राणा का कहना है कि मुझे मेरे पद से मुक्त किया गया था और यह प्रक्रिया अप्रैल या मई में हुई थी। मैं पार्टी का हिस्सा बनी हुई हूं जंतर मंतर प्रदर्शन में मेरी भागीदारी से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी से मेरे निष्कासन की खबरें गलत और फर्जी है।
यह भी पढ़े :Bageshwar school closed today: बागेश्वर 27 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल अवकाश घोषित
मणिका राणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका निभाती आई हैं ( Tehri garhwal Manika Rana)
माणिका ने बताया कि काफी व्यवस्तता के चलते वो पार्टी को समय नहीं दे पा रही थी जिसके कारण उन्हें पद से मुक्त किया गया था। वर्ष 2022 से मणिका राणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करती आ रही थीं। इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से शामिल हुईं और जंतर मंतर में हुए प्रदर्शन के दौरान दोबारा से चर्चाओं में आई।
