Connect with us
Nainital news today: B.Tech student gaurav dhapola Bageshwar sucide case Bhimtal breaking update.
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news today: बागेश्वर के बीटेक छात्र की भीमताल में चली गई जिंदगी, कमरे में मिला अचेत

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news today: बागेश्वर के बीटेक छात्र की भीमताल में चली गई जिंदगी, कमरे में मिला अचेत

1 min read

Bhimtal news today nainital btech student suicide case nainital news today nainital breaking update भीमताल में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में अचेत मिला बागेश्वर का युवक

Nainital news today: B.Tech student gaurav dhapola Bageshwar sucide case Bhimtal breaking update uttarakhand live update: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां भीमताल में किराए के कमरे में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह छात्र अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Chamoli accident today: चमोली स्कूटियों को रौंदते हुए दुकान में घुसी सूमो मची चीख पुकार

किराए के कमरे में रहकर कर रहा था पढ़ाई (nainital btech Student Death)

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 23 वर्षीय गौरव धपोला पुत्र गोपाल सिंह धपोला, निवासी बिलखेत, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। गौरव भीमताल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीटेक का छात्र था और पढ़ाई के लिए भीमताल में किराए के कमरे में रह रहा था।

दरवाजा नहीं खुलने पर हुई घटना की जानकारी (Gaurav dhapola suicide case Police Investigation)

सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान मालिक कुंवर सिंह देवलिया ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। भीतर गौरव अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट (gaurav dhapola Bageshwar murder case Postmortem Report)

भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: गदरपुर में गैंगवार जैसा हमला, कार पर 25 राउंड फायरिंग; नाले में गिरा वाहन

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस (bhimtal news today Investigation)

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकेंगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top