Connect with us
Uttarakhand school holiday news winter summer holidays decrease in schools teacher get 10 EL breaking update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school holiday news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school holiday news: स्कूलों में घटेंगी गर्मी सर्दियों की छुट्टियां शिक्षकों को मिलेगी 10EL

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school holiday news: स्कूलों में घटेंगी गर्मी सर्दियों की छुट्टियां शिक्षकों को मिलेगी 10EL

1 min read

Uttarakhand school holiday news: गर्मी और सर्दी की छुट्टियां घटेंगी, शिक्षकों को 10 ईएल मिलेगी..

Uttarakhand school holiday news winter summer holidays decrease in schools teacher get 10 EL breaking update today: उत्तराखंड में शिक्षकों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर शिक्षा विभाग की ओर से सामने आ रही है ,कि उन्हें नए शैक्षिक सत्र से 10 उपार्जित अवकाश ईएल की सुविधा मिल सकती है। शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य पाठ्यचर्या के अनुसार छुट्टियों का नया फार्मूला तैयार किया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school news: 220 दिन खुलने थे स्कूल महज 162 दिन हुई पढ़ाई

आपको जानकारी देते चले नए शैक्षिक सत्र से उत्तराखंड में नए फार्मूले में गर्मियों की और सर्दियों की छुट्टियों में कटौती करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी भरपाई के रूप में शिक्षकों को कम से कम 10 ईएल दी जानी है। जिसकी पुष्टि निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गबर्याल ने की है। बताया गया है कि एनईपी 2020 के मानकों के अनुसार स्कूल अवधि को तय किया जाना है। पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय है।

घटाया जाएगा स्कूलों का अवकाश ( Uttarakhand news today)

राज्य भी इसके अनुसार टाइम टेबल अवकाश में बदलाव करने जा रहा है। वर्तमान मे ग्रीष्म शीतकाल अवकाश थोपे गए अवकाश है। एलईपी के तहत तैयार किए गए राज्य पाठ्यचर्या के अनुसार साल में न्यूनतम 240 दिन तक स्कूल खुलने अनिवार्य है पर ऐसा नहीं हो पा रहा है नए फार्मूले के प्रस्ताव के अनुसार गर्मियों और सर्दियों के 48 दिन के अवकाश में 16 दिन घटाए जाएंगे। गर्मियों का अवकाश भी 16 दिन का होगा और सर्दियों का भी। घटाए गए 16 दिन के एवज में शिक्षकों को 10 दिन ईएल दी जा सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top