Connect with us
Uttarakhand school news according calendar rule schools open 220 days besides it opens only 162 days education system latest news
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school news: 220 दिन खुलने थे स्कूल महज 162 दिन हुई पढ़ाई

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school news: 220 दिन खुलने थे स्कूल महज 162 दिन हुई पढ़ाई

1 min read

Uttarakhand school news: 220 दिन के नियम मे 162 दिन स्कूल में हो रही पढ़ाई

Uttarakhand school news according calendar rule schools open 220 days besides it opens only 162 days education system latest news: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के निजी स्कूलों में पिछले वर्ष छुट्टियों के कारण शैक्षणिक सत्र अधिक प्रभावित रहा। इतना ही नहीं बल्कि कई स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम तक पूरा नहीं हो सका। जबकि गणित विज्ञान विषयों में छात्रों को पर्याप्त पढ़ाई का समय तक नहीं मिल पाया। स्थिति यहां तक रही की अप्रैल से दिसंबर माह तक 162 दिन ही स्कूलों में कक्षाओं का संचालन हो पाया।

यह भी पढ़े :Rudraprayag guldar bear school news: रूद्रप्रयाग भालू गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित निजी स्कूलों में 220 दिन में से 162 दिन ही स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया गया। जिसके कारण छात्रों का पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाया। इस चुनौती से निपटने के लिए निजी स्कूल संचालक अब वैकल्पिक उपायों पर विचार कर रहे हैं जिसमें कई स्कूल ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लेने तथा अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करने की तैयारी में है। बोर्ड परीक्षाओं से पहले पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके इस बात पर जोर पिया जा रहा है। स्कूल संचालकों का कहना है कि अब नियमित कक्षाओं से पाठ्यक्रम पूरा करना संभव नहीं हो पाएगा। बताते चलें निजी स्कूल सार्वजनिक अवकाशों के साथ आपदा अवकाशों में भी बंद रहे। नैनीताल जिले में अगस्त माह में 7 दिन जबकि सितंबर में 3 दिन आपदा अवकाश में स्कूल बंद रहे इसके अलावा स्कूलों के वार्षिक उत्सव और खेल गतिविधियों के दौरान भी स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पाई।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षण के घंटे तय ( Uttarakhand school news)

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के नियमों के अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में कक्षाओं के संचालक प्राथमिक स्तर कक्षा (1 से 5) 200 कार्य दिवस और न्यूनतम 800 शिक्षण घंटे जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा ( 6 से 8 तक) 220 कार्य दिवस एवं न्यूनतम हजार शिक्षक घंटे होना आवश्यक है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top