Connect with us
Uttarakhand school news: 6.29 lakh primary students to get free books from April 1 latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school news: 1 अप्रैल से 6.29 लाख प्राथमिक छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school news: 1 अप्रैल से 6.29 लाख प्राथमिक छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

1 min read

Uttarakhand school news: उत्तराखंड में 1 अप्रैल से 6.29 लाख प्राथमिक छात्रों को मिलेंगी मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, पहले चरण में 43.78 लाख पुस्तकें होंगी वितरित..

Uttarakhand school news: 6.29 lakh primary students to get free books from April 1 latest update today: उत्तराखंड मे 1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने जा रहा है ,जिसके चलते कक्षा 1 से आठवीं तक के 6.29 लाख नौनिहालों को इस बार मुफ्त पाठ्यपुस्तकें मिलेगी। इसके साथ ही विभाग ने प्रथम चरण में प्रारंभिक स्तर पर 43.78 लाख मुफ्त पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन एक माह पहले ही प्रारंभ कर दिया था ताकि 1 अप्रैल तक अधिकतर विषयों की पाठ्य पुस्तकें छात्रों तक पहुंच जाए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand NCERT books: उत्तराखण्ड रूद्रपुर में एनसीईआरटी नकली किताबों का भंडाफोड़

बता दें प्रदेश मे अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से कक्षा 9 से 12 तक के 3.44 लाख छात्र छात्राओं को मुफ्त करीब 38.22 लाख पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशन कार्य की कड़ी मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि अप्रैल माह में ही सभी छात्रों को मुफ्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सके। बताते चले पिछले 5 सालों से शिक्षा विभाग के लिए शैक्षणिक सत्र के शुरुआती दिनों में राज्य के स्कूलों तक मुफ्त पाठ्य पुस्तकें पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

समय पर मिल सकेगी पुस्तकें ( Uttarakhand school news today)

प्रदेश के 16,000 से अधिक राजकीय और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों मे कक्षा 1 से 12 तक 9 . 73 लाख विद्यार्थियों के लिए करीब 82 लाख पाठ्य पुस्तकके पहुंचानी होती है जिसके लिए सरकार करीब 57 करोड रुपए खर्च करती है। हालांकि किसी भी वर्ष पाठ्य पुस्तकें छात्र-छात्राओं को समय पर नहीं मिली है जिसके कारण कई बार अगस्त सितंबर तक दूर दराज के विद्यालयों को किताबें न मिलने की शिकायतें शिक्षा निदेशालय को मिलती रहती है। छात्र छात्राओं को पुस्तकें समय पर मिल पाए इसके लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने बताया कि इसके लिए पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशन एवं खरीद से संबंधित प्रक्रिया अक्टूबर 2025 से ही शुरू कर दी गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक समय पर मिल सकेंगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top