Connect with us
Uttarakhand school news today 2 teacher posted on single student in primary Chakrata dehradun education system breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school news today: उत्तराखण्ड शिक्षा व्यवस्था एक छात्र पर तैनात कर दिए 2 शिक्षक

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school news today: उत्तराखण्ड शिक्षा व्यवस्था एक छात्र पर तैनात कर दिए 2 शिक्षक

1 min read

Uttarakhand school news today : एक छात्र के लिए तैनात कर दिए दो शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था का गजब हाल

Uttarakhand school news today 2 teacher posted on single student in primary Chakrata dehradun education system breaking  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राथमिक विद्यालयों में 46 नए शिक्षकों की तैनाती में मानकों का खुलेतौर पर उल्लंघन किया गया है। दरअसल ज्यादातर शिक्षकों को उन्हीं विद्यालयों में तैनात किया गया है जिनमें पहले ही मानक से अतिरिक्त शिक्षक तैनात है। हैरानी की बात तो यह है कि एक छात्र के लिए स्कूल में दो शिक्षक तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़े :Nainital school news today: नैनीताल भरभराकर गिरा स्कूल कक्ष का प्लास्टर बाल बाल बचे 14 बच्चे

बता दें राजधानी देहरादून के चकराता स्थित प्राथमिक विद्यालय गमरी में एक छात्र के लिए दो शिक्षकों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं बल्कि प्राथमिक विद्यालय पूनाहपोखरी मे 15 छात्रों पर तीसरे शिक्षक की भी तैनाती की गई है। वहीं दूसरी ओर मांग के बाद भी 35 एकल विद्यालयों में शिक्षक नहीं दिए गए हैं जहां छात्र संख्या 20 से 30 के बीच है। बताते चले शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की जिलेवार भर्ती की है जिसमें देहरादून में पहले चरण में चकराता और कालसी ब्लॉक में 46 नए शिक्षकों को 27 जनवरी को तैनाती दी गई थी। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बीते बुधवार को इन्हें नियुक्ति पत्र बांटे थे जबकि उनकी नियुक्ति पर सवाल उठने लगे।

शिक्षकों की तैनाती के मानकों में हुआ उल्लंघन

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि चकराता और कालसी के 57 एकल विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की मांग की जा रही है। 15 जनवरी को भी प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को एकल विद्यालयों की सूची देकर नियुक्ति की मांग की थी। लेकिन बावजूद इसके 35 विद्यालयों की अनदेखी की गई। हैरानी की बात तो यह है कि ज्यादातर शिक्षकों की तैनाती वहां की गई है, जहां पहले ही मानक से ज्यादा शिक्षक है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती का कहना है कि छात्र संख्या के हिसाब से मानको के अनुसार ही नियुक्ति होनी चाहिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top