Connect with us
Uttarakhand school timing news same on privious schools opens on summer winter different times breaking today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school timing news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school timing news: गर्मी सर्दियों में अलग-अलग समय पर ही खुलेंगे स्कूल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school timing news: गर्मी सर्दियों में अलग-अलग समय पर ही खुलेंगे स्कूल

1 min read

Uttarakhand school timing news  : गर्मी सर्दी में अलग-अलग समय पर खुलेंगे स्कूल

Uttarakhand school timing news same on privious schools opens on summer winter different times breaking today : उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में एक समान टाइम टेबल लागू करने के प्रस्ताव के विरोध के बाद अब शिक्षा विभाग गर्मी और सर्दियों के लिए अलग-अलग समय रखने पर सहमत हो गया है। इस सहमति के चलते सर्दी और गर्मियों में अलग-अलग समय पर ही स्कूल के खुलने और बंद होने का समय तय रहेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

बता दें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीआरटी के विशेषज्ञों ने नए प्रस्तावित टाइम टेबल का खाका तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को महानिदेशालय भेजा गया है, जहां पर प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत सभी स्कूलों को 6 घंटा 25 मिनट तक संचालित किया जाना है। इतना ही नहीं बल्कि सभी स्कूलों को सुबह 8:50 बजे और बंद होने का वक्त दिन के 3:15 बजे करने पर विचार किया जा रहा था। जबकि वर्तमान में गर्मियों और सर्दियों में स्कूलों का टाइम टेबल अलग-अलग है, इसलिए शिक्षा विभाग एक समान टाइम टेबल का प्रस्ताव तैयार कर चुका था। लेकिन टाइम टेबल को लेकर शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया इसके बाद अधिकारियों को बीच का रास्ता तलाशने के निर्देश दिए गए थे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top