Connect with us
Uttarakhand school closed today: udham Singh Nagar nainital haridwar holiday news
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school closed today

Home / Highlights / Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

Highlights UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

1 min read

Uttarakhand school closed today: udham Singh Nagar nainital haridwar holiday news: संबंधित जिला प्रशासनों ने जारी किया आदेश, हरिद्वार में 15 जनवरी तो उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के ओखलकांडा, रामगढ़ और नारी विकासखण्डों में 17 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र 

Uttarakhand school closed today: udham Singh Nagar nainital haridwar holiday news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर स्कूलों में अवकाश के संबंध में सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार जिलों के सभी स्कूलों एवं नैनीताल जिले के 3 विकासखण्डों में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जी हां… गुरूवार 15 जनवरी को राज्य के हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जिले में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे जबकि नैनीताल जिले के रामगढ़, ओखलकांडा एवं धारी विकासखंडों में संचालित सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जहां अपने अधिनस्थ जनपद के सभी स्कूलों में आगामी 15 से 17 जनवरी तक 3 दिवसीय अवकाश घोषित किया है वहीं हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी ने केवल गुरूवार 15 जनवरी के लिए ही एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जबकि नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के रामगढ़, ओखलकांडा एवं धारी ब्लाक में संचालित 12वीं कक्षा तक के सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 17 जनवरी तक 3 दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जिले में यह अवकाश मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे के यलो अलर्ट एवं कोल्ड डे की संभावना को मद्देनजर रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत घोषित किया है जबकि नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों आदमखोर गुलदार और तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए घोषित किया है। आपको बता दें कि नैनीताल जिले के ओखलकांडा एवं धारी विकासखंडों में जहां गुलदार/ तेंदुए ने बीते 15-20 दिवस के भीतर 3 महिलाओं को अपना निवाला बनाया है वहीं रामगढ़ में भी गुलदार तेंदुए देखें जाने से दहशत व्याप्त है।
Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

बात अगर मौसम की करें तो उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 19 जनवरी तक राज्य के मैदानी जिलों ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार के साथ ही नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत एवं देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना जताते हुए शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है जबकि 16 जनवरी से राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा व 3400 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी की आंशका जताई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather alert: 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट पहाड़ में होगी बारिश बर्फबारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top