UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand school timing: बदल गया स्कूलों का टाइम टेबल, पूरे साल एक ही समय पर खुलेंगे स्कूल
1 min read
Uttarakhand school timing: स्कूल टाइम में हुआ बदलाव, जानें कितने बजे खुलेंगे स्कूल…
Uttarakhand school timing change now school open closed same time table breaking news today: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है ,जहां पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पाठ्यचर्या रूपरेखा की अनुशंसा के तहत राज्यभर के सरकारी विद्यालयों की समय सारणी एक समान करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अब शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन में विद्यालयों के खुलने बंद होने के समय में कोई अंतर नहीं रहेगा।
यह भी पढ़े :खटीमा: नोजगे स्कूल की तीन छात्राएं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित
बता दें प्रदेश में नए प्रावधान के तहत सरकारी विद्यालय सुबह 8:50 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:15 बजे बंद होंगे। स्कूलों में प्रतिदिन सुबह 25 मिनट की प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी जबकि दोपहर में 40 मिनट का इंटरवल अवकाश निर्धारित किया गया है। बताते चले यह फैसला एससीईआरटी सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया है।
नई समय सारणी तय ( Uttarakhand school news today)
नए पाठयचर्य व्यवस्था के तहत अब शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य रूप से कम से कम 220 शिक्षण दिवस सुनिश्चित किए गए हैं। जिसके कारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल दीर्घ अवकाशों में कटौती का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। नई समय सारणी में शीतकालीन अवकाश के बाद कुछ विद्यालय में मॉडल के रूप में 16 जनवरी से आरंभ किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में औसतन 200 दिन भी पढ़ाई नहीं हो पा रही है जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ( एनईपी 2020) के अनुसार न्यूनतम 220 कार्यदिवस है।
