उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी
Manoj Arya New Song: गायक मनोज आर्य का खूबसूरत गीत रोडवेज रिलीज देखिए पन्नू गुसाईं का शानदार अभिनय
1 min read
Manoj Arya New Song: पति पत्नी की बातचीत पर आधारित है गायक मनोज आर्या का यह नया गीत, एक बार देखने को मिला पहाड़ी कलाकार पन्नू गुसाईं का दमदार अभिनय….
लोकगायिका माया उपाध्याय के साथ जुगलबंदी में चाहा को होटल जैसे सुपरहिट गीत देने के बाद युवा गायक मनोज आर्य फिर एक नया धमाकेदार गीत लेकर आए हैं। जी हां… बात हो रही है यंग उत्तराखंड ग्रुप यूट्यूब चैनल के बैनर तले बीते 16 फरवरी को रिलीज हुए पहाड़ी गीत ‘रोडवेज’ की। बता दें कि इस गीत के बोल जहां गिरीश जीना द्वारा लिखे गए हैं वहीं गीत में गायक मनोज आर्या ने अपनी सुमधुर आवाज दी है। सबसे खास बात तो यह है कि सुप्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार पन्नू गुसाईं ने इस गीत में शानदार अभिनय कर एक बार फिर खूब वाहवाही बटोरी है। आपको बता दें कि पन्नू गुसाईं के साथ आरती टम्टा के दमदार अभिनय ने जहां गीत की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं वहीं सुप्रसिद्ध संगीतकार अशीम मंगोली साहब का सुमधुर संगीत भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।
(Manoj Arya New Song)
यह भी पढ़ें- माया उपाध्याय और मनोज का नया गीत हुआ रिलीज श्वेता मेहरा के अभिनय ने मचाई धूम
बात अगर गीत की ही करें तो पहाड़ की हसीन वादियों में फिल्माया गया यह गीत पति पत्नी के संवाद पर आधारित है। असौज के महीने में घास कटाई का काम समाप्त होने के बाद पति नौकरी के लिए दिल्ली जाने का प्लान बनाता है। वह अपनी पत्नी से भी साथ चलने की बात कहता है, जिस पर उसकी पत्नी भी तैयार हो जाती है। इस खूबसूरत गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां इसे लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है वहीं महज दो दिनों के भीतर इसे 23 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं करीब दो हजार लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी गीत के कमेंट सेक्सन में देखने को मिली है।
(Manoj Arya New Song)
यह भी पढ़ें- ममता आर्य के नए गीत में पन्नू गुसाईं और मिनी उनियाल के अभिनय ने मचाया धमाल देखें वीडियो
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
