Connect with us
Maya Upadhyay and Manoj Arya new song released, Shweta Mehra's performance rocked. Maya Upadhyay New Song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / माया उपाध्याय और मनोज का नया गीत हुआ रिलीज श्वेता मेहरा के अभिनय ने मचाई धूम

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

माया उपाध्याय और मनोज का नया गीत हुआ रिलीज श्वेता मेहरा के अभिनय ने मचाई धूम

1 min read

Maya Upadhyay New Song: लोकगायिका माया उपाध्याय के न‌ए गीत’चाहा का होटल’ने मचाई धूम, चंद घंटों में ही देखा 86 हजार लोगों ने….

पहाड़ के अधिकांश युवा अधिकतर दो ही क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाते हैं। या तो वे भारतीय सेना में भर्ती होकर ‌देश सेवा करना चाहते हैं या फिर होटल में नौकरी वगैरह करके अपने परिवार का भरण पोषण करतें हैं।‌ इन दोनों ही क्षेत्रों में पहाड़ी युवाओं के संघर्ष को उत्तराखंड संगीत जगत ने अपने बहुत से ‌गीतों के माध्यम से दिखाया है। परंतु आज ‌जिस गीत की हम बात कर रहे हैं उसमें एक शादी शुदा युवा दिल्ली से नौकरी छोड़कर अपने घर आता है और टनकपुर में चाय का होटल खोलने की बात करता है। जी हां… बात हो रही है शुक्रवार को रिलीज हुए लोकगायिका माया उपाध्याय एवं गायक मनोज आर्या के न‌ए गीत ‘चाहा का होटल’ की, जो शुक्रवार को यूट्यूब पर मशकबीन चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज कुछ ही घंटों के भीतर इस गीत को 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गीत भी जिस तरह से काफी तेजी से लोगों को बेहद पसंद आ रहा है उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गीत भी लोकगायिका माया उपाध्याय के क्रीम पाउडर गीत की टक्कर में हो सकता है।
(Maya Upadhyay New Song)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अभिनेता संजू सिलोड़ी बंधेंगे वैवाहिक जीवन में, जानिए कौन हैं उनकी जीवन साथी

बता दें कि लोकगायिका माया उपाध्याय एवं गायक मनोज आर्या का नया कुमाऊनी गीत ‘चाहा का होटल’ मशकबीन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। इस गीत को जहां पवन ने लिपिबद्ध किया है वहीं गीत के प्रोड्यूसर कमल जोशी है। गीत को अशीम मंगोली का सुमधुर संगीत जहां काफी कर्णप्रिय बना रहा है वहीं अजय सोलंकी और श्वेता मेहरा की जोड़ी द्वारा किया गया शानदार अभिनय गीत के विडियो में चार चांद लगा रहा है। आपको बता दें कि गीत के वीडियो वर्जन को बेहद खूबसूरत बनाया है क्रीम पाउडर फेम अभिनेत्री श्वेता मेहरा के विशेष अभिनय ने क्योंकि यह चेहरा अब उत्तराखंड संगीत जगत में एक उभरता हुआ चेहरा बन गया है।

(Maya Upadhyay New Song)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ी लड़के ने हिंदू रीति रिवाज के साथ अमेरिकन लड़की से पहाड़ में रचाई शादी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top