Connect with us
Uttarakhand SIR form migrate people not cut name on voter list parents sign on form latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand SIR form)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand SIR: बच्चे अगर बाहर है तो नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम ऐसे जमा होगा फार्म

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand SIR: बच्चे अगर बाहर है तो नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम ऐसे जमा होगा फार्म

1 min read

Uttarakhand SIR form: बच्चे अगर हैं बाहर तो भी नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम, SIR फार्म पर अभिभावकों के जमा होंगे हस्ताक्षर..

Uttarakhand SIR form migrate people not cut name on voter list parents sign on form latest news today: उत्तराखंड में चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान शुरू करने जा रहा है जिसकी तमाम तैयारियां की जा रही है। इसी बीच जिन लोगों के बच्चे देश-विदेश में रोजगार , पढ़ाई के लिए गए हुए हैं तो उनका नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा। इतना ही नहीं बल्कि चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्र एम्युरेशन फॉर्म भरकर अभिभावकों के हस्ताक्षर से जमा करने की सुविधा दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR: मतदाता सूची में 2 जगह नाम वाले लोग सावधान, फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में

Uttarakhand SIR news today: आपको जानकारी देते चले प्रदेश के अधिकांश लोग रोजगार के लिए विदेशों में रह रहे हैं, जिनके परिजनों को यह चिंता सता रही है कि उनके बच्चों की गैर मौजूदगी में SIR फार्म पर हस्ताक्षर नहीं होंगे तो वह वोट देने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है ,क्योंकि SIR के लिए ताजा नियमों के तहत अभिभावकों के हस्ताक्षर से भी काम चल सकेगा। यानी बच्चे का एसआईआर फार्म अभिभावक भरेंगे और उनके दस्तावेज लगाएंगे बच्चे के हस्ताक्षर के बजाय वह अपने हस्ताक्षर करेंगे और बच्चे से रिश्ता लिखेंगे यह फॉर्म मान्य होगा। इतना ही नहीं बल्कि उनका वोटर लिस्ट से भी नाम नहीं कटेगा।

प्रवासी मतदाता के रूप में भी कर सकते हैं नामांकन ( Uttarakhand SIR news)

चुनाव आयोग की सर्विस वोटर वेबसाइट के माध्यम से विदेश में रह रहे वे भारतीय भी वोटर बन सकते हैं ,जिन्होंने उन देशों की नागरिकता हासिल नहीं की है। वो www.nvsp.in पर फॉर्म 6- ए भर सकते है, जिसे वेबसाइट से डाउनलोड करके उस पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। भारत में अपने पते से संबंधित दस्तावेज की फोटो कॉपी को स्व प्रमाणित करना होगा। अपने पासपोर्ट की फोटो कॉपी के साथ भारत में मौजूद अपने BLO के पास डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। BLO उनके यहां स्थित आवास पर सत्यापन करेंगे और इसके बाद वोट बन जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top