Connect with us
Uttarakhand SIR voter list People with names in two places beware kept name single place otherwise legal problems news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand SIR VOTER LIST)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand SIR: मतदाता सूची में 2 जगह नाम वाले लोग सावधान, फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand SIR: मतदाता सूची में 2 जगह नाम वाले लोग सावधान, फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में

1 min read

Uttarakhand SIR VOTER LIST  : प्रदेश के 90,000 मतदाताओं को लेना पड़ेगा अहम फैसला, दो जगह वोट होने पर बढ़ेगी मुसीबत..

Uttarakhand SIR voter list People with names in two places beware kept name single place otherwise legal problems news today : उत्तराखंड में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के सभी लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है ,कि करीब 90,000 मतदाताओं को आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR शुरू होने से पहले ही अहम फैसला लेना होगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें बतौर सर्विस मतदाता या अपने गांव की वोटर लिस्ट में से कोई एक चुनना होगा। सामान्य मतदाता जिसके वोट शहरों के साथ ही गांव की मतदाता सूची में भी है उन्हें भी किसी एक जगह से वोट कटवाना होगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand PRI SIR: 23 दिसंबर से होगा वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण घर-घर जाएंगे बीएलओ

आपको जानकारी देते चले प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अभी प्री SIR के तहत मतदान की मैपिंग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते 1 जनवरी 2025 को जारी हुई मतदाताओं की जानकारी के हिसाब से प्रदेश में 89,812 सर्विस मतदाता पंजीकृत थे ,जिनमें से 87,103 पुरुष और 2709 महिला मतदाता थे। यह ऐसे मतदाता है जो की सेना या अर्ध सैनिक बलों मे सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी की सर्विस के दौरान ही बतौर सर्विस मतदाता वोट बने हुए हैं। अब SIR शुरू होने से पहले निर्वाचन कार्यालय ने इन सभी सर्विस मतदाताओं से प्रदेश के भीतर और बाहर में से किसी एक वोट चुनने को कहा है जबकि दूसरा वोट हटाने की अपील की गई है।

एक जगह से हटवाना होगा वोट से नाम ( Uttarakhand SIR news)

यदि कोई सर्विस मतदाता बनकर गांव या शहर का वोट हटवाना चाहता है, तो वो चुनाव आयोग की वेबसाइट voters. eci. gov. in मे फॉर्म -7 भर सकता है। इसके अलावा कोई गांव और शहर में अपना वोट चाहता है और सर्विस मतदाता सूची से नाम हटाना चाहता है तो उसे सर्विस वोटर पोर्टल svp. eci. gov. in के माध्यम से अपना सर्विस हटाना होगा। जनवरी में जारी हुई मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 84,29,459 मतदाता हैं जिनमें 43,64,667 पुरुष मतदाता , 40,64,488 महिला मतदाता और 304 थर्ड जेंडर शामिल है।

प्रधान चुनाव निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट अलग ( Uttarakhand voter list news)

कई मतदाताओं को इसको लेकर संशय है कि गांव से नाम काटने पर वह प्रधान या नगर पालिका चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि SIR का काम केवल चुनाव आयोग की मतदाता सूची के लिए हो रहा है जिससे लोकसभा या विधानसभा के चुनाव में वोट डाला जाता है। पंचायत या नगर निकायों के चुनाव की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग संभालता है जिसकी वोटर लिस्ट अलग बनती है उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपका वोट दो जगह होगा तो आप कानूनी पचडे में फंस सकते हैं ,इसलिए चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि गांव और शहर में से किसी एक ही जगह की मतदाता सूची में अपना नाम रखें। SIR के दौरान पकड़ में आने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्यवाही हो सकती है जिसमें सजा का भी प्रावधान रखा गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top