Connect with us
Uttarakhand SIR News today: BLO will visit every house from today 8 june keep family members photos ready voter list
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand SIR News today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand SIR News today: आज से घर-घर आएंगे BLO, तैयार रखें अपनी और परिजनों की फोटो

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand SIR News today: आज से घर-घर आएंगे BLO, तैयार रखें अपनी और परिजनों की फोटो

1 min read

Uttarakhand SIR News today : प्रदेश में आज से SIR की शुरुआत, BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म

Uttarakhand SIR News today: BLO will visit every house from today 8 june keep family members photos ready voter list Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का कार्यक्रम आज 8 जून से शुरू होने जा रहा है ,जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बाटेंगे तथा BLO से संपर्क करने के लिए बुक ए कॉल का लाभ भी ले सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट को सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: नैनीताल में जादू दिखाकर छाया ये बच्चा आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

बता दें प्रदेश के सभी 11733 BLO के पास गणना फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं। अभियान के तहत सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। 7 जुलाई तक एक माह के समय में BLO की ओर से मतदाताओं के गणना फॉर्म को BLO एप के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा।

SIR डेटा मिलान नहीं हुआ तो आएगा नोटिस (SIR Uttarakhand news today)

चुनाव आयोग की ओर से आज 8 जून से SIR शुरू होने जा रहा है, इसके मुताबिक जिन मतदाताओं का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है या जिनका विवरण 2003 की मतदाता सूची के डेटाबेस से मिलान नहीं खा रहा है उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।

नोटिस मिलने के बाद देने होंगे दस्तावेज ( SIR news Uttarakhand)

नोटिस मिलने पर मतदाताओं को अपनी नागरिकता और जन्म से जुड़े वैध दस्तावेज देने होंगे। नोटिस मिलने पर मतदाताओं को अपनी जन्मतिथि जन्म स्थान साबित करने के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर दस्तावेज देने होंगे। पहली श्रेणी में 1 जुलाई 1987, दूसरी श्रेणी में 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को स्वयं के साथ ही माता-पिता या उनके जन्म स्थान जन्म तिथि साबित करने वाला दस्तावेज देना होगा। तीसरी श्रेणी में 2 दिसंबर 2004 के बाद भारत में जन्मे मतदाताओं को स्वयं का माता-पिता का जन्म स्थान तिथि साबित करने वाले दस्तावेज देने होंगे।

बुक ए कॉल का उठाए लाभ

बताते चले मतदाताओं को नई सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके लिए वह बुक ए कॉल विद BLO फीचर का उपयोग एक क्लिक पर अपने बूथ लेवल अधिकारी से कर सकते हैं। इसके लिए राज्य के मतदाताओं को voters. eci. gov. in पर विजिट करके ईसीआई – नेट मोबाइल एप डाउनलोड कर कॉल बुक करवानी होगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST: उत्तराखण्ड में 29 म‌ई से SIR 8 जून से घर घर जाएंगे BLO

कॉल बुक करने पर खुद आयेंगे BLO

कॉल बुक करने के बाद 2 दिन में BLO खुद मतदाता से संपर्क करेंगे। क्षेत्र भ्रमण में कोई मतदाता यदि घर पर नहीं मिलता है तो BLO तीन बार घर पर विजिट करेंगे और स्टिकर लगाकर अगली तारीख एवं मोबाइल नंबर लिखेंगे। इसके लिए 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन होगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे आपत्तियां दर्ज होंगी। 11 सितंबर तक सबका निस्तारण होगा व 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

तैयार रखें अपनी फोटो

बताया जा रहा है 8 जून से 7 जुलाई तक SIR का सबसे अहम चरण चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर वोटरों का भौतिक सत्यापन करेंगे। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के लिए BLO मतदाता के आवास पर कम से कम तीन बार जाएंगे ,ताकि किसी भी स्थिति में कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। मतदाताओं के लिए जरूरी गाइडलाइंस पहले ही जारी कर दी गई है जिसमें नई पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ही वर्ष 2003 की मैपिंग का विवरण तैयार रखने को कहा है। यदि उस समय आप 2003 में 18 वर्ष के थे तो अपना विधानसभा क्षेत्र मतदाता स्थल समेत मतदाता क्रमांक की जानकारी तैयार रखें।

घर गांव से रहते हैं बाहर तो घबराएं नहीं बस इतना काम करें 

जो लोग अपने घर अपने गांव से बाहर जाने दूसरे राज्य या दूसरे शहर में नौकरी करने के लिए रह रहे हैं, उनके परिजन उनके आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो BLO को देकर SIR प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top