Connect with us
Uttarakhand news today: rudrapur child jadu in Nainital Anand Mahindra became a fan on social media video
Image : social media ( Anand Mahindra news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: नैनीताल में जादू दिखाकर छाया ये बच्चा आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand news today: नैनीताल में जादू दिखाकर छाया ये बच्चा आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

1 min read

Anand Mahindra news today: नैनीताल में झील किनारे जादू दिखा रहा बच्चा सोशल मीडिया पर छाया, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बच्चे के टैलेंट की करी तारीफ, X पर वीडियो शेयर कर पढ़ाई और जादू में मदद की जताई इच्छा..

Uttarakhand news today: rudrapur child jadu in Nainital Anand Mahindra became a fan on social media video viral uttarakhand breaking live: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चा छाया हुआ है जो अपने जादुई टैलेंट से हर किसी को हैरान कर रहा है। दरअसल बच्चे का वीडियो नैनीताल जिले से वायरल हो रहा है, जहां पर बच्चा झील किनारे सड़क पर बैठकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा रहा है। जैसे ही यह वीडियो प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने अपने X अकाउंट में बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए उसकी तारीफ की और उसके लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

यह भी पढ़े :किशन महिपाल और अनुराधा निराला की जुगलबंदी में बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत हुआ रिलीज

बता दें नैनीताल जिले के मल्लीताल में झील किनारे सड़क पर इन दिनों एक बच्चा जादू दिखा रहा है। बच्चे का वीडियो वायरल होते ही प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बच्चे के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि यह बच्चा बहुत टैलेंटेड है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बच्चे की पढ़ाई और जादूगरी को बढ़ावा देने में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने बच्चे के बारे में यूजर्स से जानकारी देने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर छाया नन्हा जादूगर (nainital news today)

बताया जा रहा है कि बच्चा उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का रहने वाला है जो कुछ दिन पहले ही नैनीताल आया था और नैनीताल पहुंचने पर पर्यटकों में से किसी एक ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया जो काफी ट्रेडिंग में है। मूर्ति नेन नाम की आईडी से पोस्ट किए गए वीडियो में बच्चा अपना नाम साहिल बता रहा है जो झील किनारे बॉलीवुड हीरोइन के नाम लेकर सिक्कों के जरिए जादू दिखा रहा है।

यह भी पढ़े :Udita paneru basketball player: नैनीताल की उदिता पनेरू नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित

जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने Nainital news today

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या वह बच्चा अभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं न सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं बल्कि जादू में उसकी दिलचस्पी को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्यों ना वह दुनिया के सबसे बेहतरीन जादूगरों में से एक बने। क्या कोई मुझे उसके माता-पिता से संपर्क करने में मदद कर सकता है। अब तक आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो को x में 5000 से अधिक यूजर्स पसंद कर चुके हैं, जबकि 1200 यूजर्स रिस्पांस और 39 कोर्ट, 569 बुकमार्क्स कर चुके हैं। वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंटस की बौछार आनी भी शुरू हो गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top